CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने दी जान, UP की रहने वाली थीं प्रियंका, पति से वीडियो कॉल पर बात की और…

वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने दी जान, UP की रहने वाली थीं प्रियंका, पति से वीडियो कॉल पर बात की और…

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। Nawada News: नवादा के वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक प्रियंका कुमारी (35 से 36 साल) ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार (31 मार्च, 2025) की सुबह घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वे यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थीं। नगर थाना के बुधौल गांव स्थित अपने सरकारी आवास में उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है।

आत्महत्या से पहले प्रियंका ने अपने पति गणेश कुमार से व्हाट्सएप WhatsApp के जरिए वीडियो कॉल पर बात की और फिर अब यह घटना सामने आई है। उन्होंने पति को बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं।

इस पूरे मामले में डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पति ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं

उधर घटना के बाद प्रियंका कुमारी का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद आश्रय गृह में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद अधिकारियों में भी खलबली मच गई है. आत्महत्या के पीछे क्या कुछ वजह है इसका अभी पता नहीं चला है.

पहले गया में चल रहा था आश्रय गृह

बता दें कि नवादा से पहले यह आश्रय गृह गया में संचालित हो रहा था. 24 फरवरी 2024 को नवादा में इसे शिफ्ट किया गया था. इसके बाद प्रियंका कुमारी को अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था. तब से आश्रय गृह बेहतर तरीके से चल रहा है. सुरक्षा के लिए गेट पर दो होमगार्ड के जवान को भी तैनात किया गया है. बिना अनुमति के किसी भी आम व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध है.

यहां आने वाले हर व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र जमा करना होता है. करीबी परिवार के सदस्यों को भी आधार कार्ड जैसे प्रमाण पत्र देना पड़ता है. इसके बाद इसी एंट्री रजिस्टर में होती है. फिर अंदर प्रवेश की अनुमति मिलती है. हालांकि रविवार से सोमवार के बीच किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश नहीं हुआ है. उधर परिवार के लोग गोरखपुर से नवादा के लिए निकल चुके हैं.

Project Cheetah Update : नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से आएंगे चीते
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर लौटेगी तेज ठंड
Operation Muskan : शादी का सपना दिखाकर नाबालिग को ले गया युवक, कई दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Man Found Hanging : पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत:राजनांदगांव में गंभीर चोट के कारण तोड़ा दम; श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष का भतीजा था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?