CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिटकॉइन मामले की आंच पहुंची छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, गौरव मेहता के ठिकानों पर रेड

बिटकॉइन मामले की आंच पहुंची छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, गौरव मेहता के ठिकानों पर रेड

By Newsdesk Admin
20/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन के इस्तेमाल के आरोपों के बीच ईडी की टीम ने रायपुर के गौरव मेहता के घर दबिश दी है। यहां आम्रपाली सोसायटी में गौरव मेहता के घर केंद्रीय एजेंसी की टीम में उनके परिवार वालों से पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय ने आज एक ऑडिटिंग कंपनी के कर्मचारी के ठिकानों पर छापेमारी की, जो कि कथित तौर पर महाराष्ट्र में राजनीतिक बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है।

आपको बता दें कि रायपुर में गौरव मेहता के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। भाजपा ने कल एनसीपी (सपा) नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के कथित वॉयस नोट को सार्वजनिक किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिटकॉइन को भुनाने की कोशिश की जा रही है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने क्रिप्टो संपत्ति पोंजी घोटाले में अपनी चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का दायरा बढ़ा दिया है और मेहता और कुछ अन्य लोगों के राजनेताओं, राजनीतिक रूप से उजागर व्यक्तियों और नौकरशाहों के साथ संबंधों की जांच कर रही है।

गौरतलब हो कि एजेंसी ने अप्रैल महीने में इस क्रिप्टो-पोंजी जांच के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। दंपति ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती दी और बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत पाई। महाराष्ट्र में वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुले और पटोले की आवाज़ें और सिग्नल चैट से संकेत मिलता है कि बिटकॉइन का इस्तेमाल चुनाव अभियान के लिए किया गया था। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एमवीए ने दीवार पर लिखा हुआ देख लिया है कि वह चुनावों में हार जाएगी। सुले ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने झूठे आरोपों के खिलाफ चुनाव आयोग और राज्य के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आज संवाददाताओं से कहा कि वह गौरव मेहता को नहीं जानती। पटोले ने भी भाजपा के आरोपों को खारिज किया और कहा कि प्रसारित की जा रही क्लिप में आवाज मेरी नहीं है। यहां तक कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी भी मेरी आवाज पहचानते हैं। क्रिप्टो-पोंजी मामले में ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा वैरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, (दिवंगत) अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज नामक व्यक्तियों और कई मल्टी-लेवल मार्केटिंग एजेंटों के खिलाफ दर्ज एफआईआर से उपजी है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न के “झूठे वादे” के साथ जनता से बिटकॉइन (2017 में 6,600 करोड़ रुपये) के रूप में भारी मात्रा में धन एकत्र किया है।

गौरव मेहता एक ब्लॉकचेन विदेशी विशेषज्ञ हैं, अमिताभ गुप्ता घोटाले के वक्त पुणे पुलिस कमिश्नर थे। महाराष्ट्र और पंजाब में इस घोटाले को लेकर 40 एफआईआर दर्ज की गईं। 2018 में जांच शुरू हुई। अमित भारद्वाज मास्टरमाइंड था, उसने बिटकॉइन में निवेश करने के लिए कह कर लोगों को धोखा दिया। इसके बाद निवेशकों का पैसा डूब गया। भारद्वाज दुबई भाग गया और उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया। उनके खिलाफ कई राज्यों की पुलिस ने मामले दर्ज किये थे। अमित भारद्वाज की जनवरी 2022 में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिम्पी भारद्वाज अमित भारद्वाज की भाभी हैं, अजय भारद्वाज की पत्नी है। अमित भारद्वाज और उसके परिवार के खिलाफ ईडी 2024 में कोर्ट में चार्जशीट भी दायर कर चुकी है। आरोप था कि अमित ने अपनी कंपनी वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर लोगों से बिटकॉइन में निवेश कराया। इस भरोसे के साथ कि उन्हें हर महीने रिटर्न के रूप में जमा की गई रकम के 10 प्रतिशत बिटकॉइन मिलेंगे।‌ इस तरफ 2017 में 6600 करोड़ की कीमत के बिटकॉइन इकठ्ठा कर लिए गए। 2018 में महाराष्ट्र में इस फ्रॉड में जांच के लिए आईपीएस रविंद्रनाथ पाटिल को जोड़ा गया और साल 2022 में वो इसी घोटाले में खुद गिरफ्तार हो गए. आरोप है कि इस क्रिप्टोकरेंसी साइबर फ्रॉड में बिटकॉइन गायब कर दिए गए। बाद में 2018 में पता चला कि जो क्रिप्टो करेंसी का वॉयलेट मिला था उसमें करोड़ों के बिटकॉइन मिले थे। इन करोड़ों रुपये के बिटकॉइन को दो आईपीएस अधिकारियों भाग्यश्री और अमिताभ गुप्ता ने हथिया लिया था और वहां नकली वॉलेट रखा जिसमें पैसे नहीं थे। रविंद्रनाथ के जेल जाने पर गौरव मेहता ने गवाही दी थी, गौरव में इस मामले में महत्वपूर्ण किरदार हैं। उसने बताया कि गौरव मेहता ने रवींद्र नाथ पाटिल को फोन पर बताया कि आपको अमिताभ गुप्ता और भाग्यश्री ने फंसाया है। बिटकॉइन का असली वॉयलेट उनके पास है और उनके ऊपर भी एक लेयर है जिसमें नेता हैं, उसमें सुप्रिया सुले के साथ-साथ नान पटोले भी शामिल हैं. आरोप है कि सबूत के तौर पर सिग्नल के माध्यम से ऑडियो क्लिपिंग भेजे और 2019 और 2024 में इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव में हुआ।

बांग्लादेश का ‘सीरियल किसर’ मौलाना, 34 सेकेंड में 8 बच्चों को कर डाला किस…वीडियो वायरल
Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
सोनू और नेहा कक्कड़ ने लिया सिबलिंग डिवोर्स, जानिए क्या है ये बला, सेलेब्स भी कर रहे हैं ऐसे रिएक्ट
NGO scam in Chhattisgarh: मंत्री और 7 IAS पर 15 साल तक करोड़ों का खेल, हाईकोर्ट ने दी CBI जांच की हरी झंडी
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

Cyber Awareness
Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

अवैध शराब परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?