CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बलौदाबाजार के डीईओ संदीप शर्मा की नियुक्ति हाईकोर्ट ने की निरस्त, वरिष्ठता विवाद में प्राचार्य हरिशंकर जोशी की याचिका मंजूर

बलौदाबाजार के डीईओ संदीप शर्मा की नियुक्ति हाईकोर्ट ने की निरस्त, वरिष्ठता विवाद में प्राचार्य हरिशंकर जोशी की याचिका मंजूर

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Liquor Scam
Liquor Scam

जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संदीप शर्मा की नियुक्ति को लेकर छिड़ा विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वरिष्ठता संबंधी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए संदीप शर्मा की डीईओ पद पर नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। अदालत ने लवन में पदस्थ प्राचार्य हरिशंकर जोशी की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य शासन के नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया।

वरिष्ठता को लेकर उठाया था सवाल

याचिकाकर्ता प्राचार्य हरिशंकर जोशी का कहना था कि संदीप शर्मा उनसे लगभग 10 वर्ष जूनियर हैं। उनका मूल पद प्रधानपाठक था और वर्ष 2012 से वे प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में कक्ष अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। 27 नवंबर 2025 को उनकी पदोन्नति प्राचार्य पद पर हुई, जिसके बाद उन्हें पुनः प्रतिनियुक्ति पर कक्ष अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया। इसके बावजूद 10 जून 2026 को उन्हें बलौदाबाजार-भाटापारा का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त कर दिया गया, जिसे उन्होंने नियमों के विरुद्ध बताया।

हाईकोर्ट ने नियुक्ति आदेश किया निरस्त

प्राचार्य हरिशंकर जोशी ने वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदा सिद्धिकी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियुक्ति को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विभु दत्ता गुरु की एकल खंडपीठ ने राज्य शासन द्वारा जारी डीईओ नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन संबंधित अधिकारी को डीईओ का प्रभार देने अथवा नए सिरे से उपयुक्त आदेश जारी करने के लिए स्वतंत्र रहेगा।

पहले भी आ चुका है ऐसा फैसला

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर हाईकोर्ट में जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति से जुड़ा इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें न्यायालय ने नियुक्ति आदेश को निरस्त किया था। ऐसे में यह फैसला शिक्षा विभाग में वरिष्ठता और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

रायगढ़: 10 स्कूल बसों पर ₹38 हजार जुर्माना, 106 बसें पहले से ब्लैकलिस्टेड
Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी
बगैर पुलिस वेरिफिकेशन रह रहे ढाई हजार बाहरी लोगों को पुलिस ले आई थाना, सवा 2 सौ लोगों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Rajim Mela Development : राजिम मेला स्थल पर बनेगा नया प्लेटफार्म और आरती घाट, श्रद्धालुओं के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा
School Campus Trespass Case: स्कूल परिसर में जबरन घुसना अपराध, NSUI नेता की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?