CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छुट्टी ने बचाई बच्चों की जान, बारिश में स्कूल की छत ढही, टल गया बड़ा हादसा

छुट्टी ने बचाई बच्चों की जान, बारिश में स्कूल की छत ढही, टल गया बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share

बांसवाड़ा (राजस्थान)।
कहते हैं “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय…”। यह कहावत राजस्थान के बांसवाड़ा में सच साबित हुई। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टर ने शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। इसी बीच खांदू कॉलोनी स्थित श्री महात्मा गांधी स्कूल की जर्जर छत अचानक भरभरा कर गिर गई।

Contents
  • जर्जर इमारत का गिरा हिस्सा
  • छात्रों की आवाजाही पर रोक थी
  • प्रशासन की लापरवाही उजागर

छुट्टी होने के कारण स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे और एक बड़ा हादसा टल गया। अगर अवकाश न होता तो यह घटना झालावाड़ जैसी त्रासदी दोहरा सकती थी, जहां हाल ही में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी और 34 से अधिक घायल हुए थे।

जर्जर इमारत का गिरा हिस्सा

शनिवार सुबह स्कूल भवन का कमजोर हिस्सा गिरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह भवन पिछले दो महीनों से बेहद जर्जर हालत में था। छत गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी। इसके बावजूद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई नहीं की।

छात्रों की आवाजाही पर रोक थी

अधिकारियों का दावा है कि जिस हिस्से की छत गिरी, वहां छात्रों की आवाजाही पहले से प्रतिबंधित थी। फिर भी यह खतरा स्कूल परिसर के भीतर मौजूद था, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है।

प्रशासन की लापरवाही उजागर

राज्य सरकार पहले ही सभी पुराने और जर्जर स्कूल भवनों को गिराने का आदेश दे चुकी है। लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि स्कूल का हिस्सा ढह गया। हालांकि इस बार किसी की जान नहीं गई, मगर यह घटना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी को उजागर करती है।

RERA crackdown on Humming Kotri project : 1 लाख का जुर्माना, 60 दिन का अल्टीमेटम
इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक
Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल
BHILAI IIT student dies : भिलाई में आईआईटी छात्र की संदिग्ध मौत
गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?