CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चोरी गए वाहनों और एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हो, आईजी ने बैठक में दुर्ग रेंज के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चोरी गए वाहनों और एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हो, आईजी ने बैठक में दुर्ग रेंज के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin 11/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने आज रेंज स्तरीय ऑनलाइन बैठक कार्यालय में आयोजित कर रेंज के सभी थानों और चौकियों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने 1 वर्ष से लंबित तथा समय बाधित मामलों के शीघ्र और वरीयता के आधार पर निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने रेंज के सभी पुराने पेंडिंग मामलों की विस्तार से मीटिंग में जांच कर, पेंडिंग होने का कारण पूछ कर निकाल हेतु दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही ई साक्ष्य एप का उपयोग कर चालान प्रस्तुत करते समय ई-साक्ष्य एप का प्रोफार्मा के अनुसार सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चोरी हुए वाहनों का डेटा सशक्त एप के माध्यम से उपयोग कर प्रतिदिन अभियान चलाने को कहा गया। साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने और अनफ्रिज अमाउंट रिकवरी के लिए समन्वय पोर्टल के माध्यम से रिक्वेस्ट कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS में data regularly update करने तथा बेल जम्प प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

श्री गर्ग ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, बालोद के पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण साहू सहित रेंज के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हरीश पाटिल , डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, निरीक्षक तापेश्वर नेताम, उप निरीक्षक राज कुमार प्रधान और डॉ. संकल्प राय और अनुविभाग के थाना प्रभारीगण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।

           

You Might Also Like

दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

पुलिस टीम पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश जारी

कलेक्टर की अपील: स्वगणना में आगे आएं नागरिक, जनगणना को सफल बनाने करें सक्रिय सहभागिता

सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

Newsdesk Admin 11/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर 17 अप्रैल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल | रायपुर. छत्तीसगढ़ में…

हम नहीं जाते तो दब जाता मामला , वेदांता हादसे पर कांग्रेस का बड़ा हमला

सीजी भास्कर 17 अप्रैल  रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं…

Census 2027: आपकी भागीदारी से बनेगा सशक्त डेटा, कलेक्टर ने की जागरूकता की अपील

सीजी भास्कर 17 अप्रैल मुंगेली. आगामी जनगणना 2027…

बिना ऑपरेशन दिमाग से जुड़ेगा ये डिवाइस, टेक दुनिया में मची हलचल

सीजी भास्कर 17 अप्रैल सोचिए ज़रा कि बिना…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

17/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

17/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

पुलिस टीम पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश जारी

17/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

कलेक्टर की अपील: स्वगणना में आगे आएं नागरिक, जनगणना को सफल बनाने करें सक्रिय सहभागिता

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?