CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बदमाशों ने माउजर तानकर कहा, “बता कहां गोली मारें….?” सराफा कारोबारी की कनपटी पर तानी पिस्टल, जिलाबदर बदमाश के खिलाफ FIR में नाम तक नहीं, दो सोने की अंगूठी के रूपये मांगने पर भेजे गुंडे, देखिए विडियो

बदमाशों ने माउजर तानकर कहा, “बता कहां गोली मारें….?” सराफा कारोबारी की कनपटी पर तानी पिस्टल, जिलाबदर बदमाश के खिलाफ FIR में नाम तक नहीं, दो सोने की अंगूठी के रूपये मांगने पर भेजे गुंडे, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
13/02/2025
Share

🔹 पुलिस ने शिकायत से पिस्टल वाली घटना ही हटा दी, मुख्य आरोपी यासीन अली ईरानी का नाम FIR में दर्ज नहीं
🔹 खौफ में कारोबारी ने पिछले 8 दिनों से दुकान नहीं खोली, CCTV फुटेज होने के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई से बच रही
🔹 आज भी रेकी कर रहे थे इसके घर और दुकान के पास, फिर भी पुलिस निष्क्रिय

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। रायपुर की विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड्डू के एकता चौक में एक सराफा कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है, जिसने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि महाकालेश्वर ज्वेलर्स के संचालक मुकेश सोनी ने जिलाबदर और निगरानीशुदा बदमाश यासीन अली ईरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 फरवरी को उसके गुर्गों ने दुकान में घुसकर उसकी कनपटी पर माउजर तान दी और धमकाया कि वह सोने की दो अंगूठियां उधारी में बनाए, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे। कारोबारी का कहना है कि यासीन अली ईरानी उसे जबरन सोने की दो अंगूठियां बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन जब उसने 75% एडवांस भुगतान मांगा, तो यासीन ने गुंडे भेजकर उसे धमकाने की साजिश रच दी। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि पीड़ित कारोबारी के घर और दुकान के आसपास आज भी संदिग्ध लोग रेकी कर रहे थे, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को खुली छूट दिए हुए है।

‘कहां गोली मारें?’ दुकान में घुसे दो गुंडे, ग्राहक आने से बची जान

पीड़ित कारोबारी के अनुसार, 5 फरवरी को दो युवक उसकी दुकान में घुसे, पिस्टल निकालकर कनपटी पर तान दी और बोले—‘कहां गोली मारें?’

🔹 उसी दौरान दोनों गुंडों ने यासीन अली को फोन भी मिलाया था।
🔹 महिला ग्राहक के दुकान में प्रवेश करते ही गुंडे मौके से फरार हो गए।
🔹 घटना का पूरा CCTV फुटेज मौजूद, लेकिन पुलिस ने FIR में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी।

पुलिस पर गंभीर आरोप: FIR से पिस्टल की धमकी वाला हिस्सा ही गायब

कारोबारी का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत में हेरफेर कर दी और FIR में पिस्टल वाली घटना को शामिल ही नहीं किया।

⚠️ FIR में मामूली धाराएं लगाकर केवल दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया।
⚠️ मुख्य आरोपी यासीन अली ईरानी का नाम FIR में दर्ज ही नहीं किया गया।
⚠️ थाना प्रभारी का बयान—‘दो आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।’

🚨 लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पीड़ित के पास पूरी घटना का CCTV फुटेज मौजूद है, तो FIR से पिस्टल वाली घटना क्यों हटा दी गई?

खौफ में बंद दुकान, लेकिन पुलिस निष्क्रिय

बदमाशों ने माउजर तानकर कहा, ‘कहां गोली मारें?’

📌 CCTV फुटेज में आरोपियों की हरकत साफ-साफ कैद होने के बावजूद पुलिस उचित कार्रवाई से बच रही है।
📌 पुलिस का कहना है कि दुकान के बाहर लगे कैमरों में पिस्टल की पुष्टि नहीं हो रही, जबकि घटना दुकान के अंदर हुई थी।
📌 आरोपी फरार हैं, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड यासीन अली ईरानी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

क्या रायपुर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है?

रायपुर जैसे संवेदनशील शहर में यदि अपराधी सरेआम दुकान में घुसकर कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल रख सकते हैं और FIR तक में उन्हें बचाया जा सकता है, तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

⚠️ अगर पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लेगी, तो राजधानी में व्यापारियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
⚠️ क्या अपराधियों के लिए रायपुर पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा?

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करती है या फिर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप और गहराते हैं।

Vyapam Exam Rules : स्वेटर उतारकर चेकिंग, हल्के कपड़े अनिवार्य; डार्क कलर पर स्पेशल जांच, सेंटर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी
फरार आरोपी दीपक नेपाली की संपत्ति होगी कुर्क:प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, एक पहले ही गिरफ्तार
इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज
Kanker Python Cruelty  : अजगर को बाइक से घसीटते हुए जंगल ले गया ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
बुरहानपुर में आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?