CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डूबती लड़की की जान बचाने वाले सिपाही का होगा सम्मान: कमिश्नर देंगे ₹1000 का नकद पुरस्कार

डूबती लड़की की जान बचाने वाले सिपाही का होगा सम्मान: कमिश्नर देंगे ₹1000 का नकद पुरस्कार

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

फतेहपुर : जान जोखिम में डालकर एक लड़की की जिंदगी बचाने वाले रिक्रूट सिपाही दीपक सोलंकी को आगरा पुलिस कमिश्नर की ओर से एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में तालाब में डूब रही लड़की को बचाने के लिए दीपक ने बिना देर किए वर्दी में ही पानी में छलांग लगा दी थी. उनके इसी साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना 3 जून की है. थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्वालियर गेट के पास स्थित एक गहरे तालाब में एक लड़की अचानक डूबने लगी थी. तालाब की गहराई करीब 20 से 25 फीट बताई गई. युवती को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए आवाज लगा रहे थे, लेकिन गहरे पानी के कारण कोई भी तालाब में उतरने का साहस नहीं कर पा रहा था. इसी दौरान थाना फतेहपुर सीकरी की चीता मोबाइल उस रास्ते से गुजर रही थी. लोगों का शोर सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने जब युवती को पानी में संघर्ष करते देखा तो उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की. हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत अपने जूते उतारे और वर्दी में ही तालाब में छलांग लगा दी.

लड़की को ऐसे निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती लगातार गहरे पानी की ओर जा रही थी और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी. ऐसे में कुछ ही मिनटों का समय बेहद महत्वपूर्ण था. दीपक सोलंकी ने स्थानीय लोगों की मदद से एक अस्थायी रस्सी की व्यवस्था कराई और उसकी सहायता से युवती तक पहुंचे. काफी प्रयास के बाद उन्होंने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. तालाब से बाहर निकालने के तुरंत बाद युवती को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. समय पर मिली मदद के कारण युवती की जान बच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कुछ मिनट देर से पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

दीपक की हर ओर चर्चा

घटना के बाद क्षेत्र में आरक्षी दीपक सोलंकी की बहादुरी की चर्चा शुरू हो गई. लोगों ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना एक अनजान युवती की जिंदगी बचाने के लिए जो कदम उठाया, वह प्रेरणादायक है. कई लोगों ने इसे पुलिस की मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण भी बताया. मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आगरा पुलिस कमिश्नर ने रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी के कार्य की सराहना की. पुलिस कमिश्नर ने उनके उत्साहवर्धन के लिए एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की घोषणा की है. विभाग का मानना है कि ऐसे साहसिक कार्य पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं.

 

लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
वैशाली नगर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों युवा हुए शामिल, जमकर आतिशबाजी और गगनचुंबी नारों से “आपरेशन सिंदूर” का हुआ स्वागत
“ऑपरेशन विश्वास” के तहत शांति व्यवस्था बाधित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ जारी, 10 आरोपियों को पकड़ा, सभी के विरुद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Celebrations in Raipur as BJP gains in Bengal : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी
छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Brutality in Mungeli : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : बीमारी का हवाला देकर मांगी राहत, लेकिन सीबीआई ने खोले नए राज; अब अदालत के फैसले पर नजर

सीजी भास्कर, 05 जून। नीट पेपर लीक मामले…

Khan Sir Coaching Dispute : फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में चर्चित फायरिंग…

WhatsApp Feature : अब पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज, व्हाट्सऐप ला रहा है बड़ा गोपनीयता फीचर

सीजी भास्कर, 05 जून। व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों…

Agrata Sharma : कैंची धाम पहुंचीं कुमार विश्वास की बेटी, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

सीजी भास्कर, 05 जून। कुमार विश्वास की बड़ी…

You Might Also Like

देश-दुनियामनोरंजन

इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, फिल्म OG की शूटिंग से लेना पड़ा ब्रेक

28/05/2025
Stray Dog Attack India
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Stray Dog Attack India : स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा – बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल, अब तक 10 शिकार

03/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डशिक्षा

CG NEWS: प्रधान पाठक और शिक्षिका सस्पेंड, मामला दो छात्राओं से शारीरिक शोषण का

21/09/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मायके में जमीन बिक्री के डेढ़ करोड़ में हिस्सा लेने पहुंची महिला को मारी गोली, स्कार्पियो में पहुंचे हत्यारे, आरोप भतीजे पर, पुलिस कर रही जांच

06/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?