CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन

Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share
Mahadev Satta Scam
Mahadev Satta Scam

Contents
  • महादेव सट्टा केस में विदेश में छुपे प्रमोटर्स को लाने की कवायद तेज
  • जेल में बंद आरोपियों से लंबी पूछताछ (Mahadev Satta Scam)

सीजी भास्कर, 13 मई। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा घोटाले (Mahadev Satta Scam) की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। CBI (Central Bureau of Investigation) अब राज्य के अफसरों, कर्मचारियों और नेताओं से सीधे दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ कर रही है। इस सिलसिले में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों और कुछ कारोबारियों को CBI समन (CBI Summons) जारी कर चुकी है।

बीते सप्ताह राज्य के दो आईपीएस अधिकारी बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली CBI मुख्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ हुई और उनकी प्रॉपर्टी डिटेल्स (Property Details) से जुड़ी जानकारी ली गई।

महादेव सट्टा केस में विदेश में छुपे प्रमोटर्स को लाने की कवायद तेज

CBI अब इस घोटाले के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, अतुल अग्रवाल उर्फ अनिल और शुभम सोनी को विदेश से भारत लाने के लिए सक्रिय है। ये सभी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप (Mahadev Online Betting App) से जुड़े रहे हैं और अब विदेशों में शरण लिए हुए हैं। कुछ ने दूसरे देशों की नागरिकता ले ली है, जिससे उन्हें लाना और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

सीबीआई प्रत्यर्पण संधि (Extradition Treaty) के तहत इन्हें भारत लाने का प्रयास कर रही है। ED (Enforcement Directorate) पहले भी इन्हें लाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट नहीं मिलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। अब CBI नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर रही है।

जेल में बंद आरोपियों से लंबी पूछताछ (Mahadev Satta Scam)

CBI अब महादेव सट्टा केस में जेल में बंद ASI चंद्रभूषण वर्मा, सिपाही भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, सतीश चंद्राकर, गिरीश तलरेजा, सुरेश चोखानी, नीतिश दीवान और असीम दास जैसे आरोपियों से लंबी पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

ASI चंद्रभूषण वर्मा ने बयान में दावा किया है कि उसने हर महीने कुछ अधिकारियों को "प्रोटेक्शन मनी" (Protection Money) दी थी। उसने यह भी बताया कि यह पैसे उसने सीधे न देकर कई माध्यमों से पहुंचाए। अब CBI उन बिचौलियों या माध्यमों से पूछताछ कर रही है।
Religious Sentiments Hurt Case : हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी की विहिप कार्यकर्ताओं ने की पिटाई
Raipur Weather Rain Relief : तेज गर्मी के बीच राहत की फुहार, रायपुर में बारिश से गिरा तापमान
Latest Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बहार; रेलवे, यूपीएसएसएससी और सुरक्षा बलों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां
Amazon Diwali Sale 2025 : एमेजन ने किया दिवाली सेल का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे फोन, TV और बाइक
दिल्ली में फिर निर्भया कांड : सामूहिक दुष्कर्म बाद ऑटो वाले की हैवानियत, खून से लथपथ दो KM चली पीड़िता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?