CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर रास्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन

हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर रास्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल

Contents
  • हाथी ने युवक को कुचला
  • परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
  • शाम होते ही सड़कों पर घुमने लगते हैं हाथी

आज अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग में हाथियों के आतंक से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. हाथी के कुचलने की वजह से कल्याणपुर के युवा किसान की कल शाम मौत हो गई थी. उसके बाद ग्रामीणों और मृतक युवक के परिजनों ने कल्याणपुर चौक में चक्काजाम कर दिया.

प्रदर्शनकारियों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की. इसके अलावा लोगों ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा हाथियों की सही तरीके से निगरानी नहीं की जा रही है. जंगल में चारा पानी की कमी के कारण हाथी गांव की तरफ आ रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं लोगों की जिंदगी ले रहे हैं.

हाथी ने युवक को कुचला

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी केशव भोय बाइक से महिला मजदूरों को छोड़ने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे. इसी दौरान एक हाथी वहां पहले से दूसरे व्यक्ति को दौड़ा रहा था. इसी बीच वह पहुंच गए और हाथी ने पहले से दौड़ा रहे व्यक्ति को छोड़कर केशव को दौड़ाना शुरू कर दिया. इस दौरान बाइक में बैठी महिला झाड़ी में जाकर छिप गई और उसकी जान बच गई, लेकिन हाथी ने केशव को कुचल कर मार डाला.

परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी और पुलिस और वन विभाग के लोगों ने कई कार्रवाई की इसके बाद सुबह 11 बजे लोगों ने प्रतापपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर चौक में केशव के शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लोगों ने लाश को सड़क पर रखकर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने मांग की कि वन विभाग में मृतक युवक की पत्नी को सरकारी नौकरी व उनके दोनों बच्चों को मुफ्त में निजी स्कूलों में शिक्षा उपलब्ध कराई जाए. लोगों ने कहा कि सिर्फ सरकार के द्वारा 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाता है, लेकिन मुआवजा की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए दिया जाए. इस दौरान एसडीएम सूरजपुर शिवानी जायसवाल भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और लोगों की मांग को उन्होंने सुना, इसके बाद लिखित में आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने चक्का जाम समाप्त किया.

शाम होते ही सड़कों पर घुमने लगते हैं हाथी

अंबिकापुर से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित कल्याणपुर जंगल में पिछले कई महीने से जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है. हाथी शाम ढलते ही जंगल से बाहर निकल आते हैं तो कई बार दिन में ही हाथी बस्तियों की तरफ निकलने लगते हैं यही वजह है कि लोग डरे हुए हैं और लोगों की फसलों को भी हाथी बर्बाद कर रहे हैं. इतना ही नहीं कल्याणपुर स्थित कोटबहरा गांव में सरकारी स्कूल संचालित है लेकिन यहां भी बच्चे और शिक्षक हमेशा रहते हैं क्योंकि हाथी स्कूल तक पहुंच जाता है.

Bastar Development : बंदूक के साए से निकलकर सुशासन की राह पर दौड़ा सुकमा, बाइक से नक्सल गढ़ पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
Marriage Promise Rape Case: शादी का भरोसा देकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराने का आरोप; युवक गिरफ्तार
कवर्धा में पुलिस दरवाजा तोड़ घर में घुसी, बेल्ट पट्टे से महिलाओं को घसीट कर पीटा गया है, केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंच महिला आयोग अध्यक्ष ने 33 महिलाओं का दर्ज किया बयान, कहा – “मुझे नहीं लगता कि मजिस्ट्रियल जांच से कुछ होगा”
Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई
Brahmin Premier League 2025 में डिप्टी CM की बॉल पर पचरा गायक युवराज पांडेय ने जड़ा छक्का: वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भव्य आगाज, आतिशबाजी से गूंजा आसमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?