CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुलभ शौचालय के इस्तेमाल का रेट बढ़ा, विपक्ष ने कसा तंज- ‘खाना सस्ता, टॉयलेट महंगा’

सुलभ शौचालय के इस्तेमाल का रेट बढ़ा, विपक्ष ने कसा तंज- ‘खाना सस्ता, टॉयलेट महंगा’

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। एक ओर भोपाल को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरे स्थान का अवॉर्ड मिला है, तो दूसरी ओर वहां की आम जनता को स्वच्छता के नाम पर जेब ढीली करनी पड़ रही है।

Contents
  • खाना सस्ता टॉयलेट महंगा
  • विपक्ष हमलावर

हाल ही में भोपाल नगर निगम ने सुलभ शौचालयों के उपयोग शुल्क में वृद्धि करते हुए इसे 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। चाहे स्नान हो या शौच, दोनों के लिए अब नागरिकों को 10-10 रुपये चुकाने होंगे।

भोपाल में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या शहर की ज़रूरत से करीब 43% कम है। ऐसे में शुल्क बढ़ाया जाना आम नागरिकों के लिए परेशानियों का कारण बनता जा रहा है।

खाना सस्ता टॉयलेट महंगा

’दरअसल, राज्य सरकार की दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत गरीबों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन अब टॉयलेट इस्तेमाल करने पर उससे दोगुना खर्च देना पड़ेगा।

यही कारण है कि लोग व्यंग्य कर रहे हैं —

“पेट भरने से महंगा पेट खाली करना है”

यह निर्णय भोपाल नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल बैठक में लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता महापौर मालती राय ने की।

शहरी प्रशासन और विकास विभाग (UADD) ने सभी नगर निकायों को स्वयं की आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, और इसी दिशा में यह निर्णय लिया गया है।

विपक्ष हमलावर

सार्वजनिक शौचालय के शुल्क बढ़ने के बाद से स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस कदम को गरीबों के अधिकारों पर चोट बताते हुए राज्य सरकार पर बुनियादी सुविधाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने कहा कि इस मुद्दे को परिषद की बैठक में उठाएंगे यह गरीबों की जेब पर सरकारी डाका है। लोग महंगाई से परेशान होकर खुले में शौच के लिए जायेंगे और फिर भोपाल स्वच्छता में पिछड़ जाएगा।
दुर्ग के पत्रकार चंद्रकांत देवांगन नहीं रहे, आज शाम लीं अंतिम सांस, भिलाई दुर्ग पत्रकार बिरादरी ने जताया शोक, कल शिवनाथ तट पर दी जाएगी अंतिम विदाई
No Entry 🚫 में प्रवेश करने वाले भारी वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात महीने में 82 वाहनों पर दुर्ग पुलिस का Action 🛑 सिविक सेंटर में 6 वाहनों पर आज कार्रवाई
भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत
बुरे फंसे BJP के दिग्गज नेता, पैसा बांटने के आरोप में चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR
Good News for GOLD 🪙 अब गोल्ड की बारी, पहली बार भारतीय महिला पहलवान ओलिंपिक फाइनल में 🥇 पहले मैच में गोल्ड मेडलिस्ट को पटकने वाली विनेश फोगाट ने क्यूबा की गुजमान को सेमीफाइनल हराया 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?