CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मायके में जमीन बिक्री के डेढ़ करोड़ में हिस्सा लेने पहुंची महिला को मारी गोली, स्कार्पियो में पहुंचे हत्यारे, आरोप भतीजे पर, पुलिस कर रही जांच

मायके में जमीन बिक्री के डेढ़ करोड़ में हिस्सा लेने पहुंची महिला को मारी गोली, स्कार्पियो में पहुंचे हत्यारे, आरोप भतीजे पर, पुलिस कर रही जांच

By Newsdesk Admin
06/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जनवरी। नव वर्ष पर मायके की डेढ़ करोड़ में बिकी जमीन में अपना हिस्सा लेने भाई के घर पहुंची 60 वर्षीय महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। यह घटना बिहार में बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा वार्ड नंबर-5 निवासी डॉ. मणिकांत पोद्दार की 60 वर्षीया पत्नी रेखा देवी की हत्या का है। 04 जनवरी शनिवार की रात गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई है और आरोप महिला के भतीजे पर लगा है।

आपको बता दें कि हत्या का कारण मायके की जमीन बिक्री से मिले डेढ़ करोड़ रुपये में हिस्सेदारी का विवाद बताया गया है। सिर में गोली लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर में अकेली बहू खुशबू देवी ने स्वयं को कमरे में बंद करके जान बचाई और देवर को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद भतीजा अपने चाचा व अन्य सहयोगियों के साथ स्कॉर्पियो से खगड़िया की ओर भाग निकला है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

एसपी मनीष ने मामले की जांच व हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया है। पुलिस ने बताया कि  डॉ. मणिकांत पोद्दार और उनके तीन पुत्र बेंगलुरू में रहते हैं। गांव में उनकी पत्नी रेखा एवं बड़ी बहू अकेली रहती हैं। कुछ दिन पूर्व महिला के खगड़िया स्थित मायके में कीमती भूमि बेची गई थी, जिससे मिले डेढ़ करोड़ रुपये में हिस्सा मांगने पर उनसे भाई-भतीजे खफा थे। शनिवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे स्कॉर्पियो से महिला का भाई विशू पोद्दार, जितेंद्र पोद्दार, भतीजा पुट्टू पोद्दार नीमा स्थित उनके घर पहुंचे। भतीजे ने अपने पिता को लकवा मारने की बात कहते हुए पहले बुआ को अगवा करने का प्रयास किया लेकिन विफल होने पर उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही रेखा देवी की मौत हो गई है।

Wild Mushroom : देशी मशरूम के स्वाद पर फिदा लोग, लेकिन इसे जुटाने में हर कदम पर मौत का खतरा
LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें
महिला से मारपीट और लूट: कपड़े फाड़े, सोने की चेन छीनी, घर में घुसकर तोड़फोड़…
दुर्ग संभाग में cooperative Bank Scam सहकारी बैंक में 4.87 करोड़ से अधिक का घोटाला, 4 मैनेजर, 4 पर्यवेक्षक और एक बाबू बर्खास्त, हो सकती है FIR
गाजियाबाद में वांटेड अपराधी कादिर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गोली लगने से एक सिपाही की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?