CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिजनौर के 100 गांवों में गुलदार की दहशत, हमले के बचने के लिए किसानों ने अपनाया ये खास तरीका

बिजनौर के 100 गांवों में गुलदार की दहशत, हमले के बचने के लिए किसानों ने अपनाया ये खास तरीका

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदारों को चकमा देने के लिए एक नया तरीका निकाला गया है. किसान और मजदूर अपने सिर के पीछे मास्क पहन कर खेतों पर काम कर रहे हैं. वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) का कहना है कि गुलदार घात लगा कर पीछे से हमला करता है. हमला करने वाले गुलदार को मास्क को देख कर भ्रम होता है कि इंसान उसे देख रहा है. इसलिए उन्होंने ये तरीका निकाला है.

अब तक बिजनौर वन विभाग की ओर से दस हजार मास्क बांटे जा चुके हैं. बिजनौर में गुलदारों की बढ़ती संख्या और ग्रामीणों पर हो रहे हमलों की वजह से वन विभाग ने मास्क कान्सेप्ट लागू किया है.गन्ना बाहुल्य बिजनौर जिले में गन्ने के खेतों में रह रहे गुलदारों के हमले से पिछले तीन साल में अब तक तीस से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Contents
  • 500-600 गुलदारों का डेरा
  • जंगलों-नेशनल पार्कों से घिरा बिजनौर

500-600 गुलदारों का डेरा

100 पिंजरे गांवों में लगा कर करीब 112 गुलदार को पकड़कर जंगल और चिड़ियाघरों में छोड़ा जा चुका है. वहीं 30 से ज्यादा गुलदारों के बच्चे भी खेतों से बरामद किए जा चुके हैं. वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 500 से 600 गुलदार बिजनौर जिले में गन्ने के खेतों में डेरा डाले हुए हैं. बिजनौर के 100 गांवों को गुलदार बाहुल्य होने की वजह से सेंसिटिव कैटेगरी में रखा गया है.

100 वॉलंटियरों टीमें कर रही गश्त

वन विभाग की टीमें गांव-गांव जागरुकता अभियान चला रही हैं. गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगा कर गांव वालों को गुलदारों से बचाव के लिए सुझाव दिए जा रहे हैं. साथ ही थर्मल ड्रोन से भी गुलदारों की ट्रेसिंग की जा रही है. बिजनौर के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) ज्ञान सिंह ने बताया बिजनौर के 100 गांवों को संवेदनशील घोषित करके तीन सेक्टर में बांटा गया है. वन कर्मियों और 100 वॉलंटियरों की बीस टीमें रात दिन गश्त कर रही हैं.

जंगलों-नेशनल पार्कों से घिरा बिजनौर

बिजनौर तीन तरफ से वनों और नेशनल पार्कों से घिरा हुआ है. एक तरफ राजा जी पार्क है तो दूसरी तरफ जिम कार्बेट पार्क और अमानगढ़ टाइगर पार्क है. इसके अलावा हस्तिनापुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है. इन पार्को से गुलदार गन्ने के खेतों में रहने लगते हैं. इसलिए गुलदारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वन विभाग ने गुलदारों से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की हुई है. किसी भी घटना के घटित होने की सूचना पर क्विक रिस्पॉन्स टीम मदद के लिए पहुंच जाती है.

CG News : 22 फुट ऊंचे खंभे पर चढ़ ओएचई पर कूद युवक ने कर ली खुदकुशी, मामला छत्तीसगढ़ के इस रेल्वे स्टेशन का
RCB vs DC : किंग कोहली की RCB के सामने आज अक्षर पटेल की द‍िल्ली, जानें कौन किस पर कितना भारी
CG News 🟣 सुधांशु महाराज आज दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 🔵 11 बजे से गुरू दीक्षा कार्यक्रम
भिलाई खुर्सीपार में चापड़ लहरा रहे “कल्की” को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
दल्ली राजहरा से भिलाई ससुराल आए दामाद ने पत्नी की चाकू मार कर दी हत्या 🛑 ससुर पर भी किया हमला 🛑 घायल ससुर रायपुर रेफर 🛑 आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?