CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TI Suspended : जुए के अड्डे में छापा, 2.5 लाख जब्त, फिर भी थाना प्रभारी सस्पेंड..!

TI Suspended : जुए के अड्डे में छापा, 2.5 लाख जब्त, फिर भी थाना प्रभारी सस्पेंड..!

By Newsdesk Admin
21/12/2025
Share
TI Suspended
TI Suspended

सीजी भास्कर, 21 दिसंबर। साइबर सेल कोरबा, उरगा तथा रजगामार पुलिस की एक टीम ने करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार जंगल में छापा मार कर 20 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.5 लाख नकद पुलिस ने बरामद किया। एसपी ने करतला थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित (TI Suspended) कर दिया है।

Contents
  • अभी भी साइबर सेल काम कर रहा क्राइम स्कावड की तर्ज पर
  • कई जगह में सीधी कार्रवाई, पर वहां निलंबन नहीं

साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी की अगुवाई में गठित किए गए संयुक्त टीम ने शनिवार को भेलवाटार जंगल में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरी (Gambling) भागने लगे, पर घेराबंदी कर 20 जुआरियों को पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

कृष्ण पर आरोप है कि एसपी ने अप्रैल 2025 में पत्र जारी कर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जुए (Gambling) के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करने कहा था। इसके परिपालन में कृष्ण न केवल लापरवाही बरती, बल्कि कार्यशैली भी संदिग्ध रही। इस वजह से प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

अभी भी साइबर सेल काम कर रहा क्राइम स्कावड की तर्ज पर

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह बात स्पष्ट हो गई है कि साइबर सेल जिले में अघोषित क्राइम स्कावड (Crime Squad) की तरह अभी भी काम कर रहा है। प्रारंभ से इस तरह के स्कावड को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस बार भी जुआ (Gambling) की छापेमारी कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

छापे से पहले यदि उरगा व रजगामार पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया, तो करतला थाना के कर्मियों को कार्रवाई से पहले सूचना क्यों नहीं दी गई। यदि सूचना लीक होने का डर था, तो यह और भी गंभीर बात है। विभाग के अपने ही अफसर एवं कर्मियों पर भरोसा नहीं तो फिर भला अपराधियों की धरपकड़ कैसे हो सकेगी। मसला चाहे जो भी हो, पर इस कार्रवाई के बाद कई तरह की चर्चा सरगर्म है।

कई जगह में सीधी कार्रवाई, पर वहां निलंबन नहीं

छापामार कार्रवाई के बाद साइबर सेल प्रभारी ने करतला थाना प्रभारी (TI Suspended) को इसकी सूचना दी और वे मोबाइल पर दिए गए लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचे। साइबर सेल का कहना है कि पुलिस को देखते ही जुआ खिलाने वाला हरि साहू भाग खड़ा हुआ।

एक जुआरी (Gambling) की गाड़ी मौके से जब्त करने की जगह पांच किलोमीटर दूर ग्राम नोनबिर्रा से जब्त की गई। करतला पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई, इस वजह से कार्रवाई करने वाली पुलिस की टीम के साथ तू-तू-मै-मै की स्थिति निर्मित हो गई।

बताया गया है कि इससे पहले साइबर सेल ने पाली, बांकीमोंगरा थाना व मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में भी जुआ (Gambling) पकड़ने की कार्रवाई की थी, पर निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई तब नहीं की गई।

इस बार की कार्रवाई ने जिले में जुए (Gambling) के खिलाफ पुलिस की कार्यप्रणाली, लापरवाही और विभागीय सवालों को उजागर किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराध नियंत्रण (Crime Control) के प्रयास मजबूत होंगे, लेकिन विभाग के अंदर पारदर्शिता और टीम वर्क को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Raipur Literature Festival 2026: काव्य, रंगमंच और विचारों का संगम, 42 सत्रों में 120 रचनाकार करेंगे संवाद
Chhattisgarh bribery case : ताबड़तोड़ कार्रवाई, पटवारी और बाबू समेत 3 कर्मचारी पकड़े गए
Bhilai Canal Waterlogging 2026: नहर का पानी कॉलोनी में घुसा, सुबह उठे तो घर बने तालाब
बेटी की लाश के लिए नहीं मिला शव वाहन:प्रबंधन ने कहा- सरकारी अस्पताल में जान गई होती तो मिलती सुविधा…
City Bus Service Bilaspur : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद 1 नवंबर से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती की मांग तेज, डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री निवास का किया घेराव

18/02/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

चाकू लहराता मोहल्ले को ललकार रहा था युवक, बोला – “एक एक कर आओ, सबको मारूंगा” फिर पहुंची पुलिस, जमकर निकाली दबंगई, कंधों के सहारे लड़खड़ाता पहुंचा थाना, देखिए विडियो

17/12/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

CG में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 5 ढेर, 1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा, कहा – “अब तो घुस कर मारेंगे”

24/04/2025
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Death threats in Facebook messages : मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

19/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?