CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई टाउनशिप में आज 22 आवास हुए कब्जा मुक्त, लंबे समय से जमे अवैध कब्जधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी, दो दिन में तीन दर्जन से अधिक आवास कराए खाली

भिलाई टाउनशिप में आज 22 आवास हुए कब्जा मुक्त, लंबे समय से जमे अवैध कब्जधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी, दो दिन में तीन दर्जन से अधिक आवास कराए खाली

By Newsdesk Admin
05/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 दिसंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग अंतर्गत प्रवर्तन अनुभाग के दायित्वों में भिलाई इस्पात संयंत्र के संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासों) से अवैध कब्जाधरियों की बेदखली तथा कब्जा होने से रोकने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। आज प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों में अवैध कब्जा करने वाले अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध फिर वृहद स्तर पर बेदखली कार्यवाही की गई। 

देखिए विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/r/1Dg47mGPkQ/?mibextid=oFDknk

आज प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने सेक्टर-5, सड़क-6 के ब्लाॅक क्रमांक-1 तथा 2 के अवैध कब्जाधारियों से आवास खाली कराया। इस दौरान कुल 22 आवासों के अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर आवासों को कब्जामुक्त कराया गया है।

देखिए विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/15CQ9VmqbJ/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि इन सभी आवासों को प्रबंधन द्वारा निवास हेतु अनफिट घोषित किया गया है इसके बावजूद लोग इसमें कब्जा कर रह रहे थे जबकि ऐसे आवासों में निवास करना जोखिम भरा हो सकता है तथा जान माल के नुकसान की भी आशंका हमेशा बनी रहती है फिर भी कई नोटिस बाद भी कब्जाधारी हठधर्मी रूख अपनाए रहे नतीजतन आज सख्ती से ये सभी 22 आवास खाली कराए गए हैं।

बीएसपी प्रबंधन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें निवासरत लायसेंसी आबंटियों को पूर्व में ही  अन्यत्र आवास आबंटित कर शिफ्ट कर दिया है। इन खाली आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर, दो आवासों को आपस में भीतर से जोड़कर बेतहाशा बिजली पानी का उपभोग किया जा रहा था। इनमें कुछ लायसेंस आबंटियों को अन्यत्र आवास आबंटित होने के बाउजूद वो आवास को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए थे। इन आवासों में कुछ अवेध कब्जाधारियों ने डेरा जमा रखा था। इतना ही नहीं कईयों ने आवास के पीछे एक-दो अतिरिक्त कमरों का भी निर्माण कर रखा था। 

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर दोबारा कब्जा होने  बचाने इन अनफिट आवासों के खिड़़की दरवाजे को निकाला गया है। कल बुधवार को भी सेक्टर-6 एवन्यू डी तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों के कब्जाधारियों को खदेड़ा गया था। 2 दिनों में कुल 37 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया है। प्रवर्तन अनुभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगे भी संयंत्र के आवासों मेें निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी।

विदित हो की प्रवर्तन अनुभाग  विशेष अभियान चलाकर जुलाई माह में सेक्टर-6 के 611 अवैध कब्जाधारियों की बेदखली कार्यवाही की थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासों में अवैध कब्जा कर निवासरत सभी कब्जाधारियों को आगाह किया गया है कि समय रहते वे अपना अन्यत्र इंतजाम कर संयंत्र के आवासों को स्वतः रिक्त कर दें अन्यथा बेदखली की कार्यवाही से होने वाले अपमान एवं असुविधा के लिए वे स्वयं ही जिम्मेदार होंगे।

हैदराबाद में दुर्ग निवासी हेमंत हरमुख का आकस्मिक निधन, शिवनाथ तट पर अंतिम संस्कार
Big Breaking : SP ने 8 थानों के TI और 7 ASI का किया तबादला, देखिए सूची कौन कहां गया
Unique love story Viral : कनाडा से भाग कर आई युवती ने ढाई फुट के दूल्हे से रचाया ब्याह, facebook पर बने दोस्त और फिर हो गया Love
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट: जशपुर में रूपनारायण एक्का पर दर्ज हुआ पांचवां केस…
पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bharat in University Degree
Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के उच्च…

Karpawand Violence Case
Karpawand Violence Case : जमीन सीमांकन के दौरान भड़का विवाद, पथराव और मारपीट, 14 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  बस्तर जिले के…

Indian Railways New Rules
Indian Railways New Rules : रेलवे ने सख्त किए नियम! बिना टिकट सफर पड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जून :  भारतीय रेलवे  (Indian…

Toxic Release Date 2026
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 जून : कन्नड़ सुपरस्टार Yash…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की, 23 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  छत्तीसगढ़ में मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?