CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जोधपुर-जयपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, पंप मैनेजर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

जोधपुर-जयपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, पंप मैनेजर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

राजस्थान , 10 अप्रैल 2025 :

Rajasthan News: जोधपुर जयपुर हाईवे के डांगियावास क्षेत्र स्थित जिओ पंप समराथल फिलिंग स्टेशन के पास खड़े एक सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे हुई इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया. ट्रक में आग लगने से न सिर्फ उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जल गया, बल्कि पास स्थित पेट्रोल पंप भी खतरे में आ गया था.

पंप मैनेजर अपनी जान जोखिम में डालते हुए बड़ी बहादुरी से ट्रक का कांच तोड़कर अंदर घुसा. गाड़ी को स्टार्ट कर पंप से दूर ले गया और एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई, वरना पेट्रोल पंप भी इस आग की चपेट में आ जाता, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

इस ट्रक में अलग-अलग व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान लदा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही बासनी फायर स्टेशन से दमकल रवाना की गई. स्थिति बिगड़ती देख और आग के विकराल रूप लेने पर पांच अतिरिक्त दमकलों को मौके पर भेजा गया. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

आग इतनी विकराल थी कि उसे पूरी तरह बुझाने में कई घंटे लग गए. यह पूरी घटना जिओ पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पंप मैनेजर की साहसिक कार्रवाई स्पष्ट देखी जा सकती है.

आउट ऑफ कंट्रोल होने पर बुलाए गए और फायर ब्रिगेड

बासनी फायर स्टेशन के एएफओ हेमराज शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना बुधवार करीब 4:30 बजे मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल रवाना की गई और स्थिति गंभीर होने पर अतिरिक्त दमकलों को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की तत्परता और पंप मैनेजर की बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे से आने जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया. राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों की आवाजाही को बंद करवाया गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रक में भरा सामान जलकर खाक हो गया था.

Election Commission Independence : पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, नियुक्ति और बर्खास्तगी के नियम बदलने की मांग
CG Breaking : दुर्ग में पदस्थ पुलिस अधिकारी डॉक्टर सुजाता दास संतरा नगरी नागपुर में हुईं सम्मानित, उनकी कृति “ब्रिटिश युगीन बस्तर 1854-1947” को मिला अखिल भारतीय साहित्य सम्मान
Solar Dimming in India : देश में घट रही धूप की अवधि, 30 वर्षों में इतने घंटे कम हुआ सूर्य का प्रकाश, पढ़े पूरी खबर
जस्टिस संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई, 11 नवंबर को लेंगे शपथ
Dangal Box Office Record : 70 करोड़ का बजट, 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 10 साल से अटूट है बॉलीवुड का ये महारिकॉर्ड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त
Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026)…

Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में झगड़ा शांत कराने पहुंचे…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा हादसे (Bilaspur Activa Accident) में 21 वर्षीय युवती की जान चली गई।
Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार…

Mahtari Vandan Yojana Recovery : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, अब नंबर-पता बदलकर वसूली में अड़ंगा
Mahtari Vandan Yojana Recovery : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, अब नंबर-पता बदलकर वसूली में अड़ंगा

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana…

Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!
Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!

 छत्तीसगढ़ में आगजनी की घटनाओं से निपटने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?