CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नीतीश कुमार पर भरोसा या फिर प्लान-B? अमित शाह के बयान से NDA में कंफ्यूजन, दोहराया जाएगा महाराष्ट्र मॉडल!

नीतीश कुमार पर भरोसा या फिर प्लान-B? अमित शाह के बयान से NDA में कंफ्यूजन, दोहराया जाएगा महाराष्ट्र मॉडल!

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 :

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति अभी भी स्पष्ट नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयानों ने इस सस्पेंस को और गहरा कर दिया है कि आखिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा. शाह ने दो अलग-अलग इंटरव्यू में अलग-अलग बातें कही हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

हम अपने हिसाब से फैसले करते हैं- अमित शाह

एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, ‘हर चुनाव में यह सवाल उठता है कि इसको घोषित नहीं करते, उसको नहीं करते. हम अपने हिसाब से फैसला करते हैं. इसमें खबर क्या है?’ इस टिप्पणी ने यह संकेत जरूर दिया कि बीजेपी फिलहाल सीएम फेस पर कुछ भी तय करने के मूड में नहीं है.

वहीं एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शाह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह ‘समय बताएगा.’ हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इस बयान ने समर्थन और संदेह दोनों को जन्म दिया है.

जदयू बोली- नीतीश ही हैं चेहरा, कोई भ्रम न रहे

जदयू नेताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार ही एनडीए के चेहरा हैं. जदयू प्रवक्ता व नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, ‘अमित शाह जी ने साफ कहा है कि नीतीश जी के नेतृत्व में ही चुनाव होगा.’ पार्टी दफ्तरों में लगे पोस्टर भी इसी लाइन पर हैं ‘2025 से 2030, फिर से नीतीश.’

बीजेपी की रणनीति पर उठे सवाल, महाराष्ट्र मॉडल की चर्चा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र जैसा मॉडल अपना सकती है. जहां बिना सीएम चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ा गया और जीत के बाद बीजेपी ने खुद का मुख्यमंत्री बैठा दिया.

राजद ने कहा- नीतीश को हटाना चाहती है बीजेपी

विपक्ष ने इस मौके को भुनाने में देर नहीं की. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी नीतीश जी को हटाना चाहती है. उनका स्वास्थ्य अब पहले जैसा नहीं रहा, और बीजेपी इसका फायदा उठाना चाहती है.

सहयोगियों का समर्थन

एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने भी यही बात दोहराई. लेकिन शाह के “समय बताएगा” वाले बयान ने सियासी चर्चाओं को नई हवा दे दी है.

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Politics intensifies over women’s reservation : BJP का अभियान, कांग्रेस का पलटवार
कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश
Dhaunswas Protest : धौंसवास विवाद गहराया, फोरलेन जाम से हिला रतलाम – प्रशासन की कार्रवाई पर भड़का
Big Breaking : अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी एवं बड़ी धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर ठग लिए थे लाखों, विदेश में स्कैम करने देते थे ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?