CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Turkman Gate: घी और रेडियो के बदले नसबंदी, इमरजेंसी के 50 साल बाद भी यूंही नहीं कांप उठते हैं तुर्कमान गेट के लोग!

Turkman Gate: घी और रेडियो के बदले नसबंदी, इमरजेंसी के 50 साल बाद भी यूंही नहीं कांप उठते हैं तुर्कमान गेट के लोग!

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Turkman Gate History: दिल्ली के तुर्कमान गेट की संकरी गलियों में आज भी इमरजेंसी की कड़वी यादें जिंदा हैं. 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई आपातकाल ने इस इलाके के हजारों परिवारों की जिंदगी पलभर में बदल दी. जबरन नसबंदी अभियान, अचानक हुए घरों के ध्वस्तीकरण और परिवारों के बिछड़ने की पीड़ा आज भी बुजुर्गों की आंखों में साफ दिखाई देती है.

74 वर्षीय मेहरु निशा ने बताया कि उनके घर को बिना किसी चेतावनी के गिरा दिया गया और जब उनके पति अब्दुल हमीद ने विरोध किया, तो उन्हें गोली मार दी गई. घायल पति मस्जिद में 15 महीने तक पड़े रहे और निशा को अपने गहने बेचकर बच्चों का पेट पालना पड़ा.

क्या है तुर्कमान गेट का इतिहास?

नंद नगरी, जहां इन्हें बसाया गया था, उस समय केवल खुला मैदान था. न पानी, न शौचालय, न कोई मकान- महिलाएं झुंड में बाहर जाती थीं, क्योंकि डर हर वक्त साथ चलता था. अब्दुल हमीद याद करते हैं कि उनके मोहल्ले के लोग जब अपने घर बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने फायरिंग कर दी और लोग घायल हो गए. ये सिर्फ घरों का उजड़ना नहीं था, यह पूरी जिंदगी का बिखरना था. इसके साथ ही टर्कमान गेट नसबंदी अभियान की भी चपेट में आ गया, जिसे उस समय संजय गांधी की अगुवाई में चलाया गया.

नसबंदी करवाने वालों को घी, रेडियो और 250 रुपये दिए गए- रजिया 

75 वर्षीय रजिया बेगम, जो उस वक्त यूथ कांग्रेस से जुड़ी थीं, बताती हैं कि उन्होंने खुद संजय गांधी को जामा मस्जिद के पास भीड़ दिखाते हुए नसबंदी शिविर लगाने की सलाह सुनी. रजिया खुद घर-घर जाकर लोगों को ‘छोटा परिवार’ का संदेश देती थीं, लेकिन उन्हें अपमान का सामना करना पड़ता. लोग डर और गुस्से में थे, और जब बुलडोजर रजिया के घर तक पहुंचा, तो वह भी प्रदर्शन में शामिल हुईं और घायल हो गईं. उस दौर में नसबंदी करवाने वालों को घी, रेडियो और 250 रुपये तक दिए जाते थे, लेकिन यह मुआवजा उनके टूटे घरों और बिखरे सपनों की भरपाई नहीं कर सका.

शाहिद गंगोई, उस वक्त कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र थे, जब उन्हें स्कूल में बताया गया कि उनके घर को गिराया जा रहा है. वह दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक उनका घर मिट्टी में मिल चुका था और उनके पिता नमाज के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए थे. गलियों में आंसू गैस, टूटा कांच और चीखें थीं और फिर पुलिस ट्रकों में भरकर उन्हें नंद नगरी भेज दिया गया. 

इमरजेंसी का दौर 21 महीने चला, जिसमें नागरिक अधिकार निलंबित किए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी, और सरकार के आदेश पर हजारों लोगों की गिरफ्तारी और जबरन नसबंदी हुई. अब आधी सदी बीत चुकी है, लेकिन तुर्कमान गेट में आज भी वो दर्द सांसे भर रही है- किसी की खामोश सिसकी में, किसी टूटी ईंट में तो किसी बुजुर्ग की झुकी आंखों में.

वक्फ बिल के लोकसभा से पास होने पर कंगना रनौत का बयान- ‘जो दीमक हमारे देश को खाए जा रहे थे अब….’
A young man committed suicide due to a love affair : मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो
Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार
Big Breaking News 🟠 “भारत देश में Pre-wedding शूट Bann…❗शादी से पहले फोटो-विडियो शूट नहीं होगा” 🟢 कई रिश्ते पहले ही टूट रहे, वैवाहिक संबंध में आ रही दरारें 🔵 हैदराबाद बैठक में इस समाज ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?