CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » होली पार्टी में TV एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, को-स्टार ने जबरन लगाया रंग, बोला- देखता हूं तुझे कौन बचाएगा

होली पार्टी में TV एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, को-स्टार ने जबरन लगाया रंग, बोला- देखता हूं तुझे कौन बचाएगा

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

मुंबई में होली के मौके पर टीवी सीरियल एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जोगेश्वरी इलाके में होली समारोह का आयोजन किया गया था. उसी होली पार्टी में को-स्टार ने एक्ट्रेस के मना करने के बावजूद जबरदस्ती कलर लगाया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.होली पर एक्ट्रेस संग छेड़छाड़29 साल की इस एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया है.

फिलहाल वो एक एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम करती हैं. अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी ने अपनी छत पर होली पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें कई लोग शामिल हुए थे.30 साल का उनका को-स्टार भी उसी पार्टी में शामिल था. वो कथित तौर पर नशे में था. एक्ट्रेस ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था. वो दूसरी महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश कर रहा था. मैं उसके साथ होली नहीं खेलना चाहती थी इसलिए मैंने विरोध किया और उससे दूर चली गई. मैं छत पर एक स्टॉल के पीछे जाकर छिप गई लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की. मैंने अपना चेहरा ढक लिया. लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे गालों पर रंग लगा दिया.आरोपी को पुलिस ने भेजा नोटिसवो कहने लगा कि ”मैं तुझसे प्यार करता हूं, देखता हूं तुझे कौन मुझसे बचाता है”, इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और कलर लगाया. जिसके बाद मैंने उसे धक्का देकर अपने से दूर कर दिया. इस घटना के चलते मैं मानसिक रूप से सदमे में थी और सीधे वॉशरूम चली गई. बाद में एक्ट्रेस ने पूरी घटना के बारे में अपने दोस्तों को आपबीती सुनाई.

जिसके बाद एक्ट्रेस के दोस्त आरोपी एक्टर को पूछने गए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई. एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और आरोपी एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी से संपर्क कर उसे नोटिस भेजा गया है और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है. मुंबई के अंबोली स्टेशन में आरोपी एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 75(1)(i) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पहले मासूम बेटी को पिलाया, फिर मां ने खुद पी लिया जहर, हैरान कर देगी ये घटना की वजह
PM Awas Yojna : इस जिले में रिकॉर्ड टाइम में 14 हजार 541 आवासों का निर्माण पूरा
यौन उत्पीड़न केस में बिरयानी बेचने वाला ज्ञानशेखरन दोषी करार, 2 जून को कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला
Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Knife Attack
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?