CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत की एयर स्ट्राइक पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि…’

भारत की एयर स्ट्राइक पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि…’

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

Uddhav Thackeray On India Strikes in Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मंगलवा-बुधवार की दरमियानी रात को बदला ले लिया. भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया. वहीं इस एयर स्ट्राइक पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सेना की जमकर तारीफ की है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम! पाकिस्तानी आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना का हमला गर्व की बात है. सेना ने पहलगाम में 26 लोगों को मारने वाले आतंकवादियों को खत्म करके बदला लिया. भारत में पाकिस्तान के ‘स्लीपर सेल’ को नष्ट करके आतंकवाद का पूरी तरह से उन्मूलन करना आवश्यक है. भारतीय सेना हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह सिद्ध कर दिया. शिवसेना भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम करती है.”

25 मिनट चला ऑपरेशन

बता दें कि भारत की सेना ने मंगलवार-बुधवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को बर्बाद कर दिया. वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “मंगलवार-बुधवार देर रात 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट के बीच ये हमला किया गया था. पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. नौ आतंकवादी कैंप्स को निशाना बनाया गया और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया.”

9 ठिकानों को किया टारगेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई, जिसमें बताया गया कि इस ऑपरेशन के दौरान 9 टारगेट चुने गए थे. इस स्ट्राइक में लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स को टारगेट कर तबाह कर दिया गया.

सैन्य अफसरों ने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मुजफ्फराबाद में मौजूद लश्कर के सवाई नाला ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाया गया. सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी. इसके अलावा, मुजफ्फराबाद के ही सैयदना बिलाल कैंप पर अटैक किया गया. इस कैंप का इस्तेमाल आतंकियों को हथियार, विस्फोटक और ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता था.

बिहार का मखाना पहुंचा अमेरिका, पिछले 10 साल में राज्य में उत्पादन हुआ दोगुना
मऊगंज में हुई घटना में ASI और युवक की मौत, AAP जिला अध्यक्ष का भाजपा सरकार पर हमला..
वक्फ‌ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर ये क्या बोल गए संजय निरुपम! ‘जो शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे वे ना भूलें…’
CJI SuryaKant : जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

Ambikapur Theft
Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार

अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?