CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेप किया, फिर चाकू से 15 वार, बेटी के गले पर खड़ा हो गया, ढाई करोड़ के मकान के खातिर सौतेले पिता ने….

रेप किया, फिर चाकू से 15 वार, बेटी के गले पर खड़ा हो गया, ढाई करोड़ के मकान के खातिर सौतेले पिता ने….

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। एक दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सौतेले पिता ने अपनी बेटी की 15 बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

Contents
  • सौतेले पिता की हरकतों से परेशान थी
  • प्रॉपर्टी की लालच में हत्या, रोज झगड़ा

यही नहीं, हैवान पिता उसके गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया क्योंकि उसे लग रहा था कि अभी बेटी की मौत नहीं हुई है। इस घटना के बाद मां सदमे में है।

उसने पुलिस को बताया है कि बेटी के साथ पति ने पहले रेप किया था। उसका पति दोबारा बच्ची से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। 

यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विज्ञानपुरी क्षेत्र का है, जिसे सुनते ही लोग हैरान परेशान हैं।

मृतका लड़की की सहेली ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह गुमसुम रहने लगी थी। कॉलेज की छुट्टियों में भी वह हॉस्टल से घर जाने से कतराती थी।

सहेली के अनुसार, “वह घर के बारे में बात करने से बचती थी। जब भी कोई घर का जिक्र करता, वह बात को टाल देती थी।”

छुट्टियों में जहां सभी छात्राएं घर जाने को उत्साहित रहती थीं, वहीं वह हॉस्टल में ही रहने की अनुमति मांगती थी। मां के बार-बार बुलाने पर वह अनमने मन से घर गई थी, जहां यह दर्दनाक घटना घटी।

सौतेले पिता की हरकतों से परेशान थी

मां ने पुलिस को बताया कि जब बेटी पहले हॉस्टल से घर आई थी, तब सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना से वह इतनी सहम गई थी कि जल्दी घर नहीं आती थी।

मां के मुताबिक, “आरोपी की हरकतों से वह डर गई थी. छुट्टियों में भी वह हॉस्टल में ही रहना चाहती थी।”

30 जून को उसे हॉस्टल वापस जाना था, लेकिन उससे पहले सौतेला पिता फिर से गलत हरकत करने लगा। बेटी ने यह बात अपनी मां को बताई थी।

प्रॉपर्टी की लालच में हत्या, रोज झगड़ा

पुलिस जांच में पता चला कि सौतेला पिता विकास प्रॉपर्टी के लालच में इस जघन्य अपराध को अंजाम दे गया।

पत्नी के पास गुठंबा में एक प्लॉट था, जिसे विकास ने लगभग 3 करोड़ रुपये में बिकवाया था। इसमें से उसने पत्नी को केवल 80 लाख रुपये दिए और बाकी राशि हड़प ली।

इसके बाद वह विज्ञानपुरी के मकान को 2.5 करोड़ रुपये में बेचने की फिराक में था। मां और बेटी इस बिक्री के खिलाफ थीं, जिसके चलते रोजाना घर में झगड़ा होता था।

आरोपी को ऐसा लग रहा था कि अगर वह बेटी की हत्या कर देगा तो प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।

महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। मां के बयान के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उसके मोबाइल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, उसके बैंक खाते की जांच की जा रही है।

Haldwani High Alert: हल्द्वानी में तनावपूर्ण सन्नाटा, बनभूलपुरा पर SC की अहम सुनवाई से पहले सुरक्षा घेराबंदी और कड़ी
Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : खेत-तालाब से खेतों तक पानी, किसान लिखेंगे “समृद्धि” की नई कहानी
Suspected bomb material found in Raipur’s Ravabhata : पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर तैनात
पापा ने मम्मी को छत से फेंका…’ 6 साल की बेटी की गवाही पर पति को आजीवन कारावास
लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पीटा, शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?