CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar News : शासकीय गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल की मेधावी छात्राएं “CM एप्रिशिएट सर्टिफिकेट” से हुईं सम्मानित, MLA रिकेश की पहल की सराहना

Vaishali Nagar News : शासकीय गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल की मेधावी छात्राएं “CM एप्रिशिएट सर्टिफिकेट” से हुईं सम्मानित, MLA रिकेश की पहल की सराहना

By Newsdesk Admin 30/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। आज शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रावण भाटा में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रिकेश सेन की पहल अनुरूप सभी मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री और तात्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन वैशाली नगर विधानसभा की सभी शासकीय और निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित करने की नई पहल की है जिससे बच्चों में उत्साह और नई उर्जा का संचार देखा जा रहा है। इस सम्मान को प्राप्त करने से जो विद्यार्थी चूक गए हैं, उनमें भी आगे परिक्षाओं में बेहतर करने की इच्छा बलवती हुई है।

शासकीय कन्या स्कूल में आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, मनोज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सचिन ताम्रकार, सूर्यकांत बघेल, स्कूल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रमा राजपूत, श्रीमती वर्षा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

प्रिंसिपल श्रीमती उप्पल ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के इस आयोजन के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शंकर लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार के मार्गदर्शन प्रदान किए।

मनोज तिवारी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के अथक प्रयास के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधायक की इस पहल को हरी झंडी देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन शिक्षा मंत्री को श्री तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सभी बच्चे प्रतिभावान बच्चों के प्रति समर्पण भाव से करतल ध्वनि से उनके सम्मानित होने का स्वागत किया।

You Might Also Like

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

Newsdesk Admin 30/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Crime
Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 10 मई। सूरजपुर जिले के चन्द्रमेढ़ा…

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

Bore mafia fearless in Sakti

ACB Action
ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 10 मई। सक्ती जिले में रविवार…

Burial Dispute
Burial Dispute : अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, महिला के शव दफनाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

सीजी भास्कर, 10 मई। बस्तर जिले के भानपुरी…

Air India : एयर इंडिया में बड़ी कार्रवाई, तीन साल में हजारों कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने बताई वजह

सीजी भास्कर, 10 मई। टाटा समूह की एयरलाइन…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्यरोजगार

14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?