CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share

जशपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर ने प्रमाण पत्र के लिए 1 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन बातचीत के बाद 500 रुपए लेने पर सहमति बनी। रुपए देने के दौरान घटना का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई है।

बेटी के मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए अस्पताल पहुंचे थे

सन्ना थाना क्षेत्र के कवई गांव निवासी मुक्तेश्वर राम ने शपथ पत्र के जरिए शिकायत की है। उनके मुताबिक, 4 जुलाई 2026 को वह अपने दोस्त सहिन्द्र राम की बेटी करिश्मा का मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने राजा देवशरण जिला अस्पताल पहुंचे थे। करिश्मा को आरा चौकी क्षेत्र के झपरा स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश लेना था, जिसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी था।

मुक्तेश्वर राम के अनुसार, अस्पताल में उनकी मुलाकात डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल से हुई। उन्होंने डॉक्टर से मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का अनुरोध किया। आरोप है कि डॉक्टर ने इसके लिए 1 हजार रुपए की मांग की।

500 रुपए देने का VIDEO हुआ वायरल

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास 1 हजार रुपए नहीं थे। कम पैसे लेने का अनुरोध करने पर कथित तौर पर डॉक्टर 500 रुपए में प्रमाण पत्र बनाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद मुक्तेश्वर ने डॉक्टर को 500 रुपए दिए और उसी दौरान मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वायरल वीडियो में डॉक्टर को रुपए लेते हुए देखा जा सकता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद जांच शुरू

सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा के अनुसार, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित की है।

जांच टीम संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा गवाहों के बयान, दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय
Bilaspur Drunk Driving Case: शराबी युवक का उत्पात, ‘पुलिस’ लिखी कार से लोगों को कुचलने की कोशिश
Chhattisgarh Traffic Rules 2026 : दो पहिया वाहन पर अब चालक के साथ सहयात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! छत्तीसगढ़ में यहां 26 मई को 493 पदों पर भर्ती
डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramanujganj News
Ramanujganj News : रामानुजगंज में दिव्यांग महिला की मौत, चाय के लिए उठाने पहुंची पोती तो सामने आया मामला

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 12 में…

President Name
President Name : छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले शख्स का मामला पहुंचा राष्ट्रपति भवन, कानून बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में ‘राष्ट्रपति’ नाम से…

Police Suspended
Police Suspended : अंबिकापुर में नशे में बेसुध मिले दो पुलिसकर्मी, लावारिस मिली इंसास राइफल

अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दुर्ग…

Maa Mahamaya Temple
Maa Mahamaya Temple : मां महामाया मंदिर में टीएस सिंहदेव ने की संधि पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र की नवमी पर सरगुजा के मां…

Durg Police
Durg Police : शराब के नशे में बेसुध मिले दुर्ग पुलिस के दो जवान, सरकारी राइफल लावारिस छोड़ने पर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?