CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह जंगल में उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। (Villager killed in elephant attack in Raigarh)

Contents
  • सरगुजा की ओर से आया था हाथी
  • धर्मजयगढ़ वन मंडल में 135 हाथियों की मौजूदगी : Villager killed in elephant attack in Raigarh

लकड़ी लेने गया था जंगल : Villager killed in elephant attack in Raigarh

जानकारी के अनुसार मामला कापू रेंज के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा शुक्रवार को छेनापतरा जंगल में लकड़ी लेने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।

शनिवार सुबह अलोला बीट के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि हाथी के हमले में उसकी जान गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

सरगुजा की ओर से आया था हाथी

वन विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कापू रेंज के अलोला बीट क्षेत्र में सरगुजा की ओर से आया एक हाथी विचरण कर रहा था। विभाग लगातार गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल नहीं जाने की चेतावनी दे रहा था।

घटना के बाद वन अमले ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

धर्मजयगढ़ वन मंडल में 135 हाथियों की मौजूदगी : Villager killed in elephant attack in Raigarh

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में इस समय 135 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 52 हाथी छाल रेंज में मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य रेंजों में भी हाथियों की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं।

वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में 39 नर, 70 मादा और 26 शावक हाथी मौजूद हैं। हाथियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की सलाह दे रहा है।

ड्राइवर समेत 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Appy Raja Passed Away : छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा का निधन
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर: बस्तर के उत्पाद अब सीधे पहुंचेंगे पोर्ट तक
Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!
School Monopolistic Practices Investigation : निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, दुर्ग DEO ने गठित की 5 सदस्यीय जांच टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs England 2nd T20 : मैनचेस्टर में भारत की रोमांचक हार, इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया

India vs England 2nd T20

Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर

Gariaband flood rescue

Alpha box office collection : बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, दो दिन में 37.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Alpha box office collection

Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

Iran High Alert

SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

SEBI open market buyback

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?