CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑटो ई रिक्शा से नहीं जाएंगे, बस में ही सुरक्षित रहेंगे बच्चे, मंत्री शीला मंडल का दो टूक जवाब

ऑटो ई रिक्शा से नहीं जाएंगे, बस में ही सुरक्षित रहेंगे बच्चे, मंत्री शीला मंडल का दो टूक जवाब

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। एक अप्रैल से राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों के आने जाने के लिए ऑटो और ई रिक्शा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसको लेकर परिवहन विभाग के अनुरोध पर पटना पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला के एसएसपी और एसपी को कार्रवाई करने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है. तो इसके विरोध में आंदोलन भी लगातार हो रहे है।

नियम में बदलाव नहीं होने वाला है- शिला मंडल

बीते दो दिनों से ऑटो चालक संघ और ई रिक्शा चालक संघ गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना देकर सरकार के खिलाफ आंदोलन में जुट गए हैं और न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय ले लिया है, लेकिन इस आंदोलन के जवाब में परिवहन विभाग के मंत्री शिला मंडल ने दो टूक जवाब दिया है कि इस नियम में बदलाव नहीं होने वाला है.

ऑटो, ई रिक्शा संघ के जरिए लगातार आंदोलन किए जाने पर और इस नियम को वापस लेने की मांग पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि ऑटो के परिचालन को लेकर कई बार सवाल उठे हैं तो सबसे पहले तो कलर कोड ऑटो कर दिया गया है, जिससे कि जाम की समस्या ना हो. उसके बाद स्कूल के मामले में कई बार ऐसी घटना हुई है जिसमें सड़क दुर्घटना में टेंपो, ई रिक्शा से जा रहा है बच्चों की सड़क दुर्घटना में मौत भी हुई है.

उसकी बड़ी बजह है कि ऑटो वाली रिक्शा जितने बच्चे बैठने चाहिए उससे ज्यादा ज्यादा बैठा कर चलते हैं. इस समस्या को लेकर कई गार्जियन भी हमारे पास आए थे तो बच्चों की सुरक्षा को देखकर के परिवहन विभाग ने यह काम किया है. हमारा विभाग हमेशा आम जनता के हित के लिए काम करता है. सबके मन में यही रहता है कि बाल बच्चे सुरक्षित रहेंगे तो घर परिवार सुरक्षित रहेगा.

ऐसी बातें आ रही है कि पूंजीपति बस मलकों को सहायता करने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है. इस पर शीला मंडल ने कहा कि इस तरह की जब बातें होती है तो जिनके खिलाफ जो होता है वह अनर्गल बातें करते हैं. गार्जियन के जेब पर अधिक बोझ बढ़ने पर उन्होंने कहा कि बोझ कैसे बढ़ेगा ,हमने क्या अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया है. ऐसी बात नहीं है कि हमारे बच्चे नहीं पढ़े हैं. बच्चों को गाड़ी में बैठने की व्यवस्था हो, बच्चे बस में पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं और अभी गर्मी का दिन है बस में लू लगने का भी चांस नहीं रहता है.

स्कूल में बसों की निगरानी करता है विभाग

उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहा कि जो भी स्कूल में बसें चलती हैं, उनमें सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera, GPS) जीपीएस लगाने का निर्देश दिया गया है. स्कूल में कितनी बसें चल रही हैं सब की निगरानी विभाग रख रहा है और बस में क्या सुविधा है, उस पर भी निगरानी की जा रही है. इसलिए हम लोगों ने इस तरह का कदम उठाया है और ये बच्चों के हित में है. इसे परिवहन विभाग कभी वापस नहीं लगी.

महात्मा गांधी सेतु पर जाम की समस्या को लेकर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बहुत जल्द रूट बदले जाएंगे. अभी काम चल रहा है, कोई भी काम होता है तो परेशानी थोड़ी होती है. अभी अर्ध निर्मित है वह काम पूरे हो जाएंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. अब तो उतना जाम नहीं रहता है. पहले गंगा पर पुल कम थे, अब पुल अधिक हो गए हैं.

Tahavvur Rana In High Security : हाई सिक्योरिटी सेल में पांच बार नमाज पढ़ता है तहव्वुर राणा…रखी मांग-‘मुझे कुरान, कलम और कॉपी दे दो’…
पेप्सी-कोला को पछाड़ कर 1500 करोड़ का सोडा गटक गए लोग, इस ब्रांड की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
नये श्रम कानून का विरोध, कोरबा में CMPDI के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संगठनों की हड़ताल, खदानों में कामकाज प्रभावित
India Export Hub Budget 2026: भारत को ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने की ठोस नींव, स्मृति ईरानी ने बजट को बताया दूरदर्शी
Awami League : शेख हसीना की सबसे बड़ी पार्टी अवामी लीग पर चुनाव लड़ने पर रोक…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?