CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Chhattisgarh : तीन दिन बढे़गा तापमान, फिर ठंड बढ़ेगी, सरगुजा-बिलासपुर में शीतलहर की चेतावनी

Weather Chhattisgarh : तीन दिन बढे़गा तापमान, फिर ठंड बढ़ेगी, सरगुजा-बिलासपुर में शीतलहर की चेतावनी

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
Weather Chhattisgarh
Weather Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (Weather Chhattisgarh) ने अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बीते तीन से चार दिनों में ठंड में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है ।

Contents
  • (Weather Chhattisgarh) नवंबर महीने का ठंड का इतिहास
  • बारिश के पुराने रिकॉर्ड भी चौंकाने वाले

हालांकि तीन दिन बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी (IMD Forecast) और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave Alert) चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में हाइपोथर्मिया का खतरा भी बढ़ सकता है। वहीं रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जिससे गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ बढ़ी है।

मैदानी इलाकों में इस सीजन में दुर्ग सबसे ठंडा रहा है। फिलहाल तीन दिनों में यहां का न्यूनतम तापमान 10°C से बढ़कर 13.6°C पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में भी तापमान 13°C से बढ़कर लगभग 16°C पर दर्ज हुआ है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 31.2°C (रायपुर) और न्यूनतम तापमान 09.9°C (अंबिकापुर) रिकॉर्ड किया गया। चार दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C पहुंच गया था, जो पिछले 10 वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम रिकॉर्ड है ।

(Weather Chhattisgarh) नवंबर महीने का ठंड का इतिहास

नवंबर महीना छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत का समय माना जाता है। मौसम विभाग के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि यह महीना कभी कड़कड़ाती ठंड लेकर आया, तो कभी तेज गर्मी और बारिश भी हुई है। 2 नवंबर 1935 को नवंबर महीने का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था। वहीं 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C रिकॉर्ड किया गया, जिसे अब तक की सबसे ठंडी नवंबर रात माना जाता है।

बारिश के पुराने रिकॉर्ड भी चौंकाने वाले

नवंबर 1924 में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, जब पूरे महीने में 138.2 मिमी वर्षा हुई। 2 नवंबर 1930 को 24 घंटों में 70.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो नवंबर महीने का सबसे बड़ा एकदिवसीय बारिश का रिकॉर्ड है।

Raipur Collector School Inspection: धरसींवा में स्कूलों से मत्स्य व पशुपालन केंद्र तक कलेक्टर का फील्ड रिव्यू
Rare White Bear Alert : जंगल सफारी में नहीं दिखेगा दुर्लभ सफेद भालू, जानिए क्यों
EVM Strongroom School Reopened: हाईकोर्ट ने खोला स्कूल का एक हिस्सा, बच्चों की पढ़ाई पर लगी रोक हटाई गई
Illegal Hoardings Crackdown: भिलाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध होर्डिंग–सड़क बाधा पर 9,000 रुपए का जुर्माना
ट्रैक से हटाया मलबा, लेकिन मार्ग नहीं हुआ बहाल : KK रेल लाइन पर हुआ था लैंड स्लाइड, 3 ट्रेनें रद्द और 8 शॉर्ट टर्मिनेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?