CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » West Bengal Politics : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! 19 सांसदों की सूची पर सियासी बवाल, ममता के नेतृत्व पर उठे सवाल

West Bengal Politics : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! 19 सांसदों की सूची पर सियासी बवाल, ममता के नेतृत्व पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
West Bengal Politics
West Bengal Politics

सीजी भास्कर, 12 जून :  पश्चिम बंगाल की राजनीति (West Bengal Politics)  में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ती नाराजगी और अंदरूनी कलह की खबरों के बीच पार्टी सांसद Jagdish Barma Basunia का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी में नेताओं और सांसदों की राय को महत्व नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते कई जनप्रतिनिधि असंतुष्ट हैं और आगे भी कुछ नेता बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Contents
    • उम्मीदवार चयन को लेकर जताई नाराजगी
    • 19 सांसदों की सूची का दावा
    • ममता और अभिषेक के नेतृत्व पर सवाल
  • बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल West Bengal Politics
    • इन 19 सांसदों के नाम आए सामने

उम्मीदवार चयन को लेकर जताई नाराजगी

जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के दौरान स्थानीय नेताओं, सांसदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कोई राय नहीं ली गई। उनके अनुसार निर्णय शीर्ष नेतृत्व और रणनीतिक सलाहकारों के स्तर पर ही लिए गए, जिससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व संवाद की बजाय एकतरफा फैसले लेने की प्रवृत्ति अपना रहा है। यही वजह है कि कई नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

19 सांसदों की सूची का दावा

सांसद (West Bengal Politics) ने दावा किया कि 19 सांसदों ने अपने नाम लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को भेजे हैं और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि इस सूची को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा में जिन सांसदों के नाम सामने आए हैं उनमें काकोली घोष, शताब्दी रॉय, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, यूसुफ पठान, माला रॉय, जून मालिया और दीपक अधिकारी सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं।

ममता और अभिषेक के नेतृत्व पर सवाल

बसुनिया ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बात सुनने की व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष नेतृत्व में संवाद की कमी है, जिसके कारण संगठन के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण कई नेता वर्तमान कार्यप्रणाली से नाराज हैं।

बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल West Bengal Politics

जगदीश बर्मा के बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता है तो इसका असर भविष्य की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक ढांचे पर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक Mamata Banerjee या Abhishek Banerjee की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन 19 सांसदों के नाम आए सामने

  • काकोली घोष
  • शताब्दी रॉय
  • बापी हलदर
  • डॉ. शर्मिला सरकार
  • प्रसून बंद्योपाध्याय
  • जगदीश बर्मा बसुनिया
  • असित कुमार मल
  • अरूप चक्रवर्ती
  • रचना बनर्जी
  • सायोनी घोष
  • खलीलुर्रहमान
  • अबू ताहिर खान
  • यूसुफ पठान
  • मिताली बैग
  • माला रॉय
  • कालीपद सोरेन
  • दीपक अधिकारी (देव)
  • जून मालिया
  • पार्थ भौमिक
सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी, कहा- दिल्ली वालों को चाहिए इनको हटा दें
Tamil Nadu Election 2026 : हिन्दी-हिन्दू विरोध का दांव उल्टा, स्टालिन-उदयनिधि पर भारी पड़ी एंटी-इंकंबेंसी
Voter List Deletion Row: 117 नाम हटाने की कोशिश पर सियासी संग्राम, जांच में सभी मतदाता जीवित
Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति
जीतनराम मांझी ने ‘माउंटेन मैन’ को भारत रत्न दिए जाने की मांग की, बोले- अलग-अलग कटोरा लेकर घूमने से नहीं मिलेगा हक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lightning Strike
Lightning Strike : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी मौत बनकर बिजली, उप सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 12 जून : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

BSNL Tower Collapse
BSNL Tower Collapse : आंधी-तूफान का तांडव! धराशायी हुआ 131 फीट ऊंचा BSNL टॉवर, 15 गांवों में छाया अंधेरा

सीजी भास्कर, 12 जून : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले…

West Bengal Politics
West Bengal Politics : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! 19 सांसदों की सूची पर सियासी बवाल, ममता के नेतृत्व पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 12 जून :  पश्चिम बंगाल की…

Bilaspur Minor Girls Assault Case : 7 वर्षीय दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के…

Ahmedabad TRB Recruitment 2026 : अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड (TRB) के 526 पदों पर बंपर भर्ती.....पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Ahmedabad TRB Recruitment 2026: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड के 526 पदों पर बंपर भर्ती, 9वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Ahmedabad TRB Recruitment 2026 : अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रुपाणी की दुखद मौत, बेटे के बाद अब खुद भी काल के गाल में समाए

13/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

07/05/2026
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

“कमल के हर सिपाही पर है संगठन की “नजर” – अवतार सिंह का कैम्प में जगह-जगह हुआ स्वागत

25/07/2025
अजब-गजबट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

मंच पर राहुल गांधी और खड़गे हाथ जोड़ खड़े रहे, महाविकास आघाड़ी की चुनावी रैली में गाया गया सावरकर का लिखा गीत

07/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?