CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर पर लगा बैन, तो भड़क उठीं राजस्थान की राजकुमारी

भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर पर लगा बैन, तो भड़क उठीं राजस्थान की राजकुमारी

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता रहा है. वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने एस श्रीसंत पर तीन साल के लिए बैन कर दिया है. वो क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर सकेंगे. एस श्रीसंत के खिलाफ ये एक्शन केसीए की आलोचना करने और एसोसिएशन पर आरोप लगाने के चलते लिया गया है. इस मामले पर अब उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली है.

एस श्रीसंत पर लगा बैन तो भड़क गईं भुवनेश्वरी कुमारी
दरअसल, श्रीसंत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए केरल क्रिकेट एसोसिएशन का आलोचना की थी. तब सैमसन को केरल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम से संजू सैमसन के बाहर रहने को लेकर श्रीसंत ने केसीए पर निशाना साधा था. यहीं से इस विवाद की शुरुआत हुई थी. बता दें, श्रीसंत केरल प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोल्लम एरीज के सह मालिक भी हैं. केसीए ने श्रीसंत पर एक्शन लेते हुए कहा, ‘विवादित टिप्पणी के बाद केसीए ने केरल प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोल्लम एरीज के मालिक श्रीसंत समेत दूसरी टीमों, एलेप्पी टीम लीड कंटेंट क्रिएटर साई कृष्णन और एलेप्पी रिपल्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. लेकिन श्रीसंत ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने फ्रेंचाइजी के मालिक के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन भी किया, जिसके बाद उन पर बैन लगाया था.

एस श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने इस घटना पर अब एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. जो जयपुर राजघराने की राजकुमारी हैं. उन्होंने लिखा, ‘कुछ क्रिकेट संघ वास्तव में खड़े होकर अभिनंदन के पात्र हैं. क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि नाटक, अहंकार प्रबंधन और ऐतिहासिक खोज में महारत हासिल करने के लिए. आप कुछ ऐसा कहते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है- बूम! बैन, मानहानि और उनकी ट्रॉफी सूची से भी लंबी प्रेस रिलीज. इस दर पर, शायद उन्हें इसके बजाए एक अभिनय एकेडमी शुरू करनी चाहिए. अगला बड़ा निर्यात: क्रिकेट की राजनीति डेली सोप से मिलती है!’ भुवनेश्वरी कुमारी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता
ऐसा पहली बार नहीं है जब श्रीसंत के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है. इससे पहले वह आईपीएल 2013 स्पॉट-फिक्सिंग में भी फंस चुके हैं. इस मामले में श्रीसंत की गिरफ्तारी भी हुई थी और फिर आजीवन बैन लगा दिया था. हालांकि, बाद में इस बैन को 7 साल का कर दिया था. इससे पहले साल 2009 में कथित तौर पर क्रिकेट फील्ड में अनुशासनहीनता को लेकर भी उन्हें कड़ी चेतावनी दी थी. वहीं, 2017 में एस श्रीसंत बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स से भिड़ गए थे, तभी भी बड़ा विवाद देखने को मिला था.

Vaibhav Suryavanshi T20 Debut :  नीली जर्सी में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया के लिए खेलेंगे पहला टी-20 मुकाबला
Sanju Samson IPL 2025 : राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन हुए इंजर्ड, ये खिलाड़ी बना कप्तान
Harshit Rana All-rounder : वडोदरा वनडे में उभरे टीम इंडिया के नए मैच विनर, गेंद और बल्ले से पलटा मुकाबला
IND vs SA Raipur Tickets : 16 मिनट में बिके थे 18 हजार टिकट, आज शाम 5 बजे फिर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
Ind vs SA ODI series :  इंजर्ड गिल और श्रेयस वनडे सीरीज से बाहर, केएल राहुल करेंगे कप्तानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की वजह, युवक पर चाकू और बांस के डंडे से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम नवापारा में पुरानी…

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17…

IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा
IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा

भारत में होने वाली टी20 सीरीज में टीम…

Women's Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Women’s Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप में श्रीलंका की शानदार जीत…

Balrampur Python Rescue : घर में घुसा विशालकाय अजगर, 6 मुर्गियों को निगला, फूला पेट देख परिवार के उड़े होश

घर में घुसे विशालकाय अजगर (Balrampur Python Rescue)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?