CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में कब तक रहने के सवाल पर क्यों कहा – ‘फुल टाइम जॉब नहीं …..’

CM योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में कब तक रहने के सवाल पर क्यों कहा – ‘फुल टाइम जॉब नहीं …..’

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य में उनके प्रधानमंत्री बन सकने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि राजनीति उनके लिए ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं है और वह दिल से योगी हैं।

समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि उनका प्राथमिक काम उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है जो उनकी पार्टी ने उन्हें सौंपा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और पार्टी ने मुझे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए यहां रखा है.’ सीएम आदित्यनाथ ने संभावित प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रति बढ़ते समर्थन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘राजनीति मेरे लिए एक ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं है. इस समय मैं यहां काम कर रहा हूं लेकिन वास्तविकता में मैं हूं तो एक योगी ही.’

सीएम आदित्यनाथ ने दोहराया…

यह पूछे जाने पर कि उनकी राजनीति में कब तक बने रहने की योजना है, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इसकी भी एक समय सीमा होगी.’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनके जवाब का मतलब यह है कि राजनीति उनके लिए ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं है, सीएम आदित्यनाथ ने दोहराया, ‘हां मैं वही कह रहा हूं.’

धर्म और राजनीति के संबंध में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम धर्म के पक्ष को सीमित दायरे में कैद करके रखते हैं और राजनीति को भी हम चंद मुट्ठीभर लोगों की कैद में रखते हैं. सारी समस्या वहीं से खड़ी होती है.’

उन्होंने कहा, ‘राजनीति अगर स्वार्थ के लिए है तो वह समस्या पैदा करेगी. राजनीति अगर परमार्थ के लिए है तो वह समाधान देगी. हमें तय करना होगा कि हमें समाधान का रास्ता अपनाना है या समस्या का रास्ता अपनाना है और मुझे लगता है कि धर्म भी यही (सिखाता) है.’

आदित्यनाथ ने कहा, 'धर्म जब स्वार्थ के लिए होता है, आत्मकल्याण के लिए होता है तो वह नयी-नयी चुनौतियां देगा, नयी-नयी समस्याएं देगा और जब व्यक्ति परमार्थ के लिए अपने आप को होम करता है, अपने आप को समर्पित करता है तो वह नए-नए रास्ते दिखाएगा, प्रगति के नए-नए रास्ते सुझाएगा.'
धर्मांतरण को लेकर हंगामा और तोड़फोड़, घर में जुटे थे 100 से ज्यादा लोग, बजरंग दल के विरोध के बाद पुलिस तैनात..
Contract Payment Crisis Suicide Attempt : महासमुंद में 57 लाख की अदायगी न होने पर युवक ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दाहिना हाथ कटा; हालत नाजुक
Sambhal News: कौन हैं आलोक भाटी जो अब अनुज चौधरी की जगह संभालेंगे संभल सीओ का पद? जानें- यहां
भिलाई निगम से स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सहायक अभियंता आलोक पसीने का कार्यकाल जांच के दायरे में…❓वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने लिखा CM विष्णुदेव को पत्र
छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: भाजपा ने भूपेश को बताया ‘गजनी’, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?