CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wildlife Poaching in Chhattisgarh : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चीतल मांस सहित दो शिकारी गिरफ्तार, एक फरार

Wildlife Poaching in Chhattisgarh : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चीतल मांस सहित दो शिकारी गिरफ्तार, एक फरार

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Wildlife Poaching in Chhattisgarh
Wildlife Poaching in Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम ने (Wildlife Poaching in Chhattisgarh) के तहत अवैध शिकार करते हुए दो अपराधियों को पकड़ा है। एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सराईपाली परिसर रक्षी पूनमचन्द फेकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कक्ष क्रमांक 341, अर्जुनी से सराईपाली मार्ग (झाला ढोड़गी के पास) पर दो व्यक्ति मोटरसायकल से अवैध शिकार का मांस लेकर आ रहे हैं। सूचना पर गांजरडीह परिसर प्रभारी भरतलाल साहू, सुरक्षा श्रमिकों एवं टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

जांच में दो व्यक्तियों भूषण प्रसाद पिता रंजीत कोड़ाकू एवं कोमलसाय पिता कार्तिक कोड़ाकू, निवासी ग्राम बिलाड़ी, के पास से 23.620 किलोग्राम ताजा चीतल का मांस, एक मोटरसायकल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने उक्त मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल पिता चमारसिंग बरिहा से लेना बताया जो वर्तमान में फरार है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2022 की धारा 9, 39, 44, 48(क), 50 एवं 51 के तहत अपराध कायम कर पी.ओ.आर. नं. 15670/17 दिनांक 24/08/2025 दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय कसडोल में प्रस्तुत कर बलौदाबाजार जेल दाखिल कराया गया। फरार आरोपी अनिल पिता चमारसिंग बरिहा सहित अन्य संभावित आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी डब्बू साहू, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री रूपेश्वरी दीवान, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री मीनाक्षी साहू, वनपाल भरतलाल साहू, परिसर रक्षी पूनमचन्द फेकर, वनरक्षक प्रवीण कुमार आडिले, वनरक्षक दिनेश कर्ष मौजूद थे। यह कार्रवाई राज्य में अवैध शिकार रोकने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति वन विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। (Wildlife Poaching in Chhattisgarh) का यह मामला वन्यजीव अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है।

Iron Theft : मल्दी खदान में आखिर कैसे खुला लाखों की चोरी का राज, तीन युवक पुलिस के शिकंजे में
CG Electricity Bill : महंगाई की मार के बीच जनता को करंट देने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार!
सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर-सूरजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार..
Job Alert : जेल प्रहरी भर्ती 2025, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती – जानिए पूरी डिटेल्स
Durg Cyber Fraud News : दुर्ग में साइबर ठगों का तांडव, लोन और बिजली मीटर अपडेट के नाम पर 1.47 लाख पार; झांसे में आकर महिला और युवक ने गंवाई जमापूंजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

Raipur Husband Wife Dispute : सड़क पर पति-पत्नी का विवाद, तमाशा देखने जुटे लोग

Raipur Husband Wife Dispute  :हंगामे के कारण कुछ…

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?