CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या केंद्र से हिमाचल की राजनीति में वापस लौटेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा? दिया बड़ा बयान, ‘मैं जिम्मेदार…’

क्या केंद्र से हिमाचल की राजनीति में वापस लौटेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा? दिया बड़ा बयान, ‘मैं जिम्मेदार…’

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

21 अप्रैल 2025 :

JP Nadda Latest News: बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं के बीच पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी से रविवार को इनकार कर दिया. फरवरी 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से विस्तार पा रहे नड्डा ने कहा कि ‘मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और राज्य में वापस आने की कोई संभावना नहीं है.’

सूत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आने वाले दिनों में कई राज्य इकाइयों के प्रमुखों को चुनने की प्रक्रिया में जुटी है. पार्टी के एक नेता ने कहा था, “ कुछ राज्यों में नियुक्ति हो जाने के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी.”

नड्डा ने रविवार को एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही किया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश सरकार देश की कांग्रेस सरकारों में सबसे भ्रष्ट- जेपी नड्डा

इस दौरान जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार देश की कांग्रेस सरकारों में सबसे भ्रष्ट है. धर्मशाला में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए हैं, जिसका प्रकाशन तक नहीं हो रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया, “हिमाचल सरकार देश की कांग्रेस सरकारों में सबसे भ्रष्ट है और वित्तीय कुप्रबंधन में सबसे ऊपर है.” नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राज्य में यह झूठा विमर्श खड़ा करने की कोशिश कर रही है कि केंद्र उसे धन नहीं दे रहा है और उसे हिमाचल की कोई चिंता नहीं है. नड्डा ने कहा, “अगर आप सरकार नहीं चला सकते, तो छोड़ दीजिए, लेकिन दूसरों को दोष मत दीजिए.”

ED Supreme Court Petition : बंगाल में सियासी टकराव तेज, ED सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंची—ममता सरकार पर FIR की मांग
Electric Vehicles : पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बदली लोगों की पसंद, नई गाड़ियों के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
Union Budget Vision: जन आकांक्षाओं की पूर्ति और हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस, प्रधानमंत्री ने वेबिनार में रखी विकास की रूपरेखा
Nepal Violence: बॉर्डर सील, बिहार हाई अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री पर रोक
पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड सिंगर्स का बड़ा फैसला, श्रेया घोषाल से अरिजीत सिंह तक ने कैंसल किए कॉन्सर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?