CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Winter Update : दिल्ली में बढ़ रही ठंड, यूपी में कोहरे की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

Winter Update : दिल्ली में बढ़ रही ठंड, यूपी में कोहरे की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Winter Update
Winter Update

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। मैदानी इलाकों में लगातार ठंडक (Winter Update) बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। भारत के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर भी देखने को मिलेगी। इसी बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर बारिश हो सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से शामिल हैं। इनके अलावा, उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ रही है और लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Contents
  • (Winter Update) दिल्ली का मौसम कैसा है
  • यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड
  • बिहार में बढ़ी लोगों में ठिठुरन
  • पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
  • (Winter Update) छत्तीसगढ़ में 2 दिन और शीतलहर चलेगी

(Winter Update) दिल्ली का मौसम कैसा है

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही तेज हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली का न्यूनमत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड

यूपी में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही जिससे रात को ठंड कम महसूस हुई थी। लेकिन दिन में तापमान फिर से गिर सकता है और ठंड बढ़ रही है। अधिकांश जगहों पर कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सफर करने वाले अपना खास ख्याल रखें।

बिहार में बढ़ी लोगों में ठिठुरन

बिहार में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार के तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है औ न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में मौसम सामान्य है और अभी किसी भी तरह के मौसम बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

(Winter Update) छत्तीसगढ़ में 2 दिन और शीतलहर चलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड में कमी आएगी। बुधवार को राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है।

सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर का असर बना रह सकता है। उत्तर भारत से आ रही तेज ठंडी हवाओं के कारण राज्य में ठंड लगातार बढ़ी है। मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 11.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है। रायपुर में भी नवंबर में नौ साल में दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक गिरा।

मानसून रफ्तार पर: अब तक 458 मिमी बारिश, कल से 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Damage caused by storm and rain in Tongpal : बिजली और संचार व्यवस्था प्रभावित
आज रात ओड़िशा के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान DANA, 16 घंटे नहीं उड़ेंगे विमान, 552 ट्रेनें रद्द, बिहार-झारखंड समेत 6 राज्यों पर होगा असर
Western Disturbance India : फिर करवट लेने जा रहा मौसम, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?