CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Leaders Transform Villages : महिला सरपंचों ने बदली गांवों की तस्वीर, अब गंदगी नहीं ‘सफाई ही सफाई’

Women Leaders Transform Villages : महिला सरपंचों ने बदली गांवों की तस्वीर, अब गंदगी नहीं ‘सफाई ही सफाई’

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share
Women Leaders Transform Villages
Women Leaders Transform Villages

Women Leaders Transform Villages : गांव की तस्वीर बदलने का बीड़ा जब महिला नेतृत्व (Women Leaders Transform Villages) ने उठाया तो नतीजे उम्मीद से कहीं आगे निकले। रायपुर में आयोजित स्वच्छ व हरित पंचायत कार्यशाला में जिले की 12 महिला सरपंचों ने न सिर्फ अनुभव साझा किए बल्कि यह भी बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों, सामाजिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पंचायत को “स्वच्छ और हरित” बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। महिला सरपंचों ने बताया कि शुरुआत आसान नहीं थी। कई गांवों में लोग (Waste Management) या सामुदायिक शौचालय को गंभीरता से नहीं लेते थे।

प्लास्टिक कचरा रोकने के प्रयासों में भी शुरू में विरोध झेलना पड़ा। लेकिन निरंतर समझाइश, ग्रामसभा में संवाद और युवाओं को जोड़कर हालात बदले। इस दौरान सरपंच संतोषी साहू (सोनपैरी), लक्ष्मी साहू (परसकोल), रानी सुनील डहरिया (चीचा), प्रेमिन मारकंडे(रीको), हेमलता साहू (मनीकचौरी), अन्नपूर्णा साहू (सोनपैरी), तिलेश्वरी साहू (कांदुल), रुखमणी साहू (कुरूद), संगीता ध्रुव (चरौदा), सीमा वर्मा (तर्रा), रितु साहू (तेंदुआ) और मानाबस्ती की सरपंच सुनीता बैस मौजूद थीं।

एक सरपंच ने कहा, “हमारे गांव में शुरुआत में लोग खुले में कचरा फेंकते थे। हमने घर-घर जाकर समझाया, बच्चों को शामिल किया और अब गांव में डस्टबिन और कम्पोस्ट पिट बनने लगे हैं।” एक अन्य सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत (Women Leaders Transform Villages) में महिलाओं की सक्रियता से लोग स्वच्छता को परिवार की जिम्मेदारी मानने लगे हैं। पहले लोग कहते थे ‘ये तो सरकार का काम है’, अब हर घर का व्यक्ति इसे अपना कर्तव्य मानता है। यह (Community Leadership) में महिलाओं की ताकत को दर्शाता है।

महिला सरपंचों ने लाइफ मिशन की अवधारणा को भी अनुभव से जोड़ा। कहा कि सिर्फ कचरा उठाना या शौचालय बनाना पर्याप्त नहीं है, असल बदलाव तभी होगा जब गांव का हर नागरिक जीवनशैली में स्वच्छता और हरियाली को शामिल करेगा। कार्यशाला में यूनिसेफ, एसीई और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के विशेषज्ञों ने तकनीकी जानकारी दी। अधिकारियों का मानना है कि महिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व में ये पहल स्थायी रूप ले सकती है। यह (Sustainable Development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन 12 महिला सरपंचों ने यह साबित किया कि इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास से गांव बदलना मुश्किल नहीं। उन्होंने साफ किया कि पंचायत भवन से लेकर गांव की गलियों तक, महिलाओं की भूमिका अब सिर्फ भागीदारी तक सीमित(Women Leaders Transform Villages) नहीं, बल्कि नेतृत्वकारी है। यह (Rural Transformation) और (Women Empowerment) के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार 🔵 राजगुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक 🟣 युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
Illegal Sand Mining : राजधानी से लगे इलाके में रेत कारोबार पर बड़ा शिकंजा, छापे में भारी मात्रा में रेत जब्त
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें
लंदन भेजने का झांसा देकर रायपुर में 19 लाख की ठगी, होटल के कुक ने ही कर्मचारियों को लगाया चूना..
Celebrations in Raipur as BJP gains in Bengal : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?