CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wrong Injection : गलत इंजेक्शन ने ली जान, अस्पताल की गलियों में गूंजे परिजनों के आंसू…!

Wrong Injection : गलत इंजेक्शन ने ली जान, अस्पताल की गलियों में गूंजे परिजनों के आंसू…!

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Wrong Injection
Wrong Injection

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। इलाज के नाम पर जिंदगी बचाने आए युवक की सांसें (Wrong Injection) अचानक थम गईं। रात भर मां से बातें करता रहा बेटा सुबह तक लाश में बदल गया। अस्पताल का माहौल मातम और गुस्से से भर गया। परिजन डॉक्टरों को घेरते रहे, चीख-पुकार हर तरफ सुनाई देने लगी।

इलाज के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है। चूहा मारने की दवा खाने के बाद भर्ती हुए 23 वर्षीय युवक की इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही (Medical negligence) का आरोप लगाया।

रात भर बातचीत करता रहा बेटा – मां

मृतक की मां पूजा सूर्या ने बताया कि उनका बेटा प्रभाष सूर्या मंगलवार दोपहर चूहा मारने की दवा खाने के बाद अस्पताल (Wrong Injection) लाया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि रात भर उसकी हालत स्थिर थी और बेटे ने उनसे लगातार बातचीत भी की। लेकिन बुधवार सुबह अचानक स्थिति बिगड़ गई।

उल्टी कराने के इंजेक्शन के बाद मौत

परिजनों का आरोप है कि सुबह उल्टी कराने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद प्रभाष की मौत हो गई। आरोप यह भी है कि इंजेक्शन देने वाली महिला स्टाफ मौके से गायब हो गई और डॉक्टर मृतक का सही नाम तक बताने से बचते रहे। यही लापरवाही (Medical negligence) मानी जा रही है।

डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

मृतक के भाई निखिल और मां पूजा ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप (Wrong Injection) लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन और समय पर उचित इलाज न मिलने की वजह से प्रभाष की जान गई। उनका कहना है कि अगर सही इलाज मिलता तो बेटे की जान बच सकती थी। परिवार ने इसे सीधी लापरवाही (Medical negligence) बताते हुए न्याय की मांग की।

अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया और OPD सेवाएं प्रभावित हो गईं। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इधर, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत : गहराई में जाने से हादसा…
Indore Future Ready IT City : सुपर कॉरिडोर पर देश की नई हाई-टेक सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार
कई बड़े मुठभेड़ों में शामिल छत्तीसगढ़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ जारी
आधी रात इस पॉश कालोनी के एक घर में छापा, अंदर घुसते ही सन्न रह गई पुलिस, 3 युवक 1 महिला गिरफ्तार, एक बोला – “मुझे जानते नहीं हो, देख लूंगा”
CG PSC 🛑 छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच के तहत आज रायपुर और भिलाई में छापे 🛑 तालपुरी दुर्ग अमृत खलखो, बिलासपुर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कार्रवाई जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harpreet Bhatia Century
Harpreet Bhatia Century : छत्तीसगढ़ के हरप्रीत भाटिया ने इंडिया-A के खिलाफ जड़ा शतक, अब UAE के लिए खेल रहे हैं क्रिकेट

Harpreet Bhatia Century : अब UAE के लिए…

RBI Gold Loan Companies Warning
RBI Gold Loan Companies Warning : सोने के दाम गिरते ही RBI सख्त, गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को दी चेतावनी

RBI Gold Loan Companies Warning : कुल मिलाकर,…

Dharmendra First Death Anniversary
Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि आज, पहली फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ 51 रुपये फीस

Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र ने अपने…

Pendra College Principal Missing
Pendra College Principal Missing : प्राचार्य नहीं मिले तो कॉलेज में लगाए ‘लापता’ के पोस्टर, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Pendra College Principal Missing : कार्यकर्ताओं ने आंतरिक…

Bhilai Mayor Election
Bhilai Mayor Election : विधायक रिकेश सेन का दो टूक ऐलान– उनके विधायक रहते डॉ. रिचा सेन सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, महापौर दावेदारी की खबरें भ्रामक

भिलाई नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?