CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ

ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

चीन , 11 अप्रैल 2025 :

China on US Tariffs: चीन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को यूरोपीय संघ से अपील की कि वे अमेरिका की “एकतरफा दबंगई” के खिलाफ साथ मिलकर काम करें. चीन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आने वाले कुछ सामानों पर 145% तक का भारी टैरिफ लगा दिया. इसके जवाब में यूरोपीय संघ ने भी कुछ टैक्स लगाने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल उन्होंने 20% टैक्स को 90 दिनों के लिए टाल दिया है.

चीन ने यह भी साफ कर दिया कि अगर अमेरिका ऐसे ही बिना सोच-विचार के कदम उठाता रहा तो वह भी पूरी तरह से व्यापार युद्ध के लिए तैयार है.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की ये अपील

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात के दौरान यह अपील की. सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने यूरोपीय संघ को भी चेतावनी दी कि उसे चीन के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि वे वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) के साथ बढ़ते व्यापार विवाद का सामना कर सकें.

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, “चीन और यूरोप को मिलकर अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और अमेरिका की एकतरफा धमकाने वाली नीतियों का मिलकर विरोध करना चाहिए.” उन्होंने पहले दिए गए अपने बयानों को दोहराते हुए यह भी कहा कि इससे न सिर्फ दोनों पक्षों के अधिकार और हित सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय और बराबरी को भी मजबूती मिलेगी.

स्पेन के प्रधानमंत्री ने कही ये बात

स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार को लेकर चल रहे तनाव की वजह से यूरोपीय संघ और चीन के बीच सहयोग रुकना नहीं चाहिए. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने माना, “स्पेन और यूरोप को चीन के साथ व्यापार में घाटा हो रहा है.” उन्होंने यह भी कहा, “हमें इस व्यापार तनाव को हमारे आपसी रिश्तों और भविष्य के सहयोग में रुकावट नहीं बनने देना चाहिए.” स्पेन हर साल चीन से करीब 50 बिलियन डॉलर का सामान खरीदता है.

ब्रिटिश और जापानी प्रधानमंत्री ने भी जताई थी निराशा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच हाल ही में बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि ट्रेड वॉर से किसी को भी फायदा नहीं होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह बैठक ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने ज्यादातर देशों से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगा दिया है. इसके अलावा स्टील, एल्युमिनियम और कार के पार्ट्स पर 25% तक का टैक्स लगाया गया है.

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पहले ही कहा था कि यह संभव नहीं लगता कि अमेरिका ब्रिटिश सामानों पर लगाए गए 10% टैक्स को हटाएगा. अब वे अमेरिकी राष्ट्रपति से यह गुज़ारिश कर रहे हैं कि ब्रिटिश कारों पर लगाए गए 25% टैरिफ को हटाया जाए. इस बीच जापान ने भी ऐलान किया है कि वह अमेरिका के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए अगले हफ्ते तक अपने आर्थिक मंत्री रयोसेई अकाजावा को भेजेगा.

Rapido Bike Taxi चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला
3 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:नर्सिंग छात्रा ने दीवार पर लिखा- ‘सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए जान दे रही हूं’
Karnataka Politics: संविधान बदलने वाले बयान पर शिवकुमार की सफाई, बोले- ‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर…’
22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन
शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक का गिरावट, 15 मिनट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Leadership
Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से…

Personality Rights
Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

अब सितारों के नाम, चेहरे और आवाज की…

Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला
Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (Asian Games 2026) जापान के निशिन…

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?