CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » YES ✅ Bank ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला 🛑 औरों पर भी गिर सकती है गाज 🟢 जानें वजह…..❓

YES ✅ Bank ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला 🛑 औरों पर भी गिर सकती है गाज 🟢 जानें वजह…..❓

By Newsdesk Admin
26/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। वर्तमान में यस बैंक का मार्केट कैप 75 हजार 268 करोड़ रुपए का है। इसके शेयर मंगलवार को बीएसई पर 23.95 रुपए के पिछले बंद भाव के मुकाबले 24.02 रुपए पर बंद हुए हैं। अब खर्च में कटौती करने के लिए यस बैंक ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जानकारी यह भी है कि कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया जा सकता है।आपको बता दें कि यस बैंक ने अपने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, रिपोर्ट्स के अनुसार अभी और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है, उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। यह छंटनी थोक से लेकर ब्रांच बैंकिंग सेगमेंट तक कई क्षेत्रों में हुई है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यस बैंक पुनर्गठन की प्रक्रिया में है। इसी क्रम में कम से कम 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। आने वाले दिनों में और भी छंटनी हो सकती है। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें तीन महीने का वेतन दिया गया है। बैंक अपने खर्च में कटौती कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार यह छंटनी एक मल्टीनेशनल सलाहकार की एडवाइज पर की गई है।यस बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि हम बैंक को चुस्त, भविष्य के लिए तैयार, कुशल, तेज और ग्राहक केंद्रित बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम समय-समय पर अपने संचालन के तरीके की समीक्षा करते हैं और इसके अनुसार वर्कफोर्स को अनुकूलित करते हैं। यस बैंक डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देकर मैन्युअल हस्तक्षेप में कटौती करने की दिशा में बढ़ रहा है। इसका मकसद लागत में कटौती करना है। वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में यस बैंक का कर्मचारियों पर खर्च 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। 2022-23 में यस बैंक का कर्मचारियों पर खर्च 3 हजार 363 करोड़ रुपए था। 2023-24 में यह बढ़कर 3 हजार 774 करोड़ रुपए हो गया।गौरतलब हो कि यस बैंक के वर्तमान प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार द्वारा कार्यभार संभालने के बाद 2020 में बैंक ने इसी तरह की कवायद की थी। भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से बैंक को डूबने से बचाया गया था।

संभल में टाइट सुरक्षा के बीच खेली जा रही होली, नमाज से पहले खत्म हो जाएगा जश्न
बिटकॉइन मामले की आंच पहुंची छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, गौरव मेहता के ठिकानों पर रेड
बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!
Patna Khan Sir Coaching Attack : खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग और तोड़फोड़, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों गुस्साए छात्र
‘हम कोई भिखारी नहीं हैं जो भीख मांगेंगे’ सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बोले इमरान मसूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?