CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में युवराज ने लारा संग खेला गोल्फ, ब्रायन लारा बोले, ‘वेल प्लेड युवी’, सचिन ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना; वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंची..

रायपुर में युवराज ने लारा संग खेला गोल्फ, ब्रायन लारा बोले, ‘वेल प्लेड युवी’, सचिन ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना; वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंची..

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

दुनिया के क्रिकेट दिग्गज इन दिनों रायपुर में है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग क्रिकेट मैच के सिलसिले में सभी छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इस दौरान क्रिकेटर युवराज सिंह ने नवा रायपुर के गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा लिया। उनके साथ क्रिकेटर ब्रायन लारा, बोपारा और डेरेन गौफ मौजूद थे।

इंटरनेशनल मास्टर लीग का पहला सेमीफाइनल 13 मार्च और दूसरा 14 मार्च को खेला जाएगा। इस लीग में खेल रहे सचिन तेंदुलकर भी रायपुर में हैं। वे प्रैक्टिस में पसीना बहाते हुए कैमरे में कैद हुए।

इंग्लैंड के लीजेंड गौफ ने गोल्फ खेलने के बाद युवराज सिंह से कहा कि इंग्लैंड की टीम ने 2 लीजेंड्स को हरा दिया, यह कहकर वह हंसने लगे। फिर कहते दिखे कि मैं मजाक कर रहा हूं। जवाब में ब्रायन लारा ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह नहीं हुआ है, वेल प्लेड युवी।

ब्रायन लारा इस मस्ती के वीडियो को खुद अपने फोन से शूट कर रहे थे। युवराज सिंह भी सभी को वेल प्लेड कहा।

इससे पहले रायपुर के ग्राउंड में सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान और इरफान पठान अपकमिंग मैच को लेकर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए।

वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में

मंगलवार को मास्टर्स लीग का मैच दक्षिण अफ्रिका और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच हुआ। लेंडल सिमंस, कप्तान ब्रायन लारा और पांच विकेट लेने वेक रवि रामपॉल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स पर 29 रन की जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग 2025 के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है।

जैक्स कैलिस और मखाया एनटिनी की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स के मजबूत आक्रमण के सामने बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने अपने पूरे जोश के साथ बल्लेबाजी की। सिमंस (108), ब्रायन लारा (29) और इसके बाद चैडविक वाल्टन (नाबाद 38) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200/5 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स ने धमाकेदार शुरुआत की। विकेटकीपर रिचर्ड लेवी ने 44 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई, क्योंकि तीन विकेट जल्दी गिरने से प्रोटियाज टीम बैकफुट पर आ गई।

जैक्स कैलिस और जैक्स रूडोल्फ ने पारी को संभाला और 78 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका की लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने की उम्मीदों को फिर से जगा दिया। मगर टीम अपने मकसद में कामयाब न हो सकी और इनकी पारी इस स्कोर 171/8 पर खत्म हो गई।

दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…
बिहार चुनाव की जिम्मेदारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 4 नेता: अमरजीत और शैलेश पांडेय बने ऑब्जर्वर
CGBSE 12th Topper List 2026 : 12वीं बोर्ड में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, ओमनी को दूसरा स्थान; मेरिट लिस्ट में आत्मानंद स्कूलों का दबदबा
Harassment Case: कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से अश्लील हरकतें, फोन पर धमकियां – दुर्ग में दर्ज हुआ मामला
Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?