CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Zahrili Wine : छत्तीसगढ़ में देसी शराब के सेवन के बाद दो ग्रामीणों की मौत, मुंह से निकलने लगा झाग

Zahrili Wine : छत्तीसगढ़ में देसी शराब के सेवन के बाद दो ग्रामीणों की मौत, मुंह से निकलने लगा झाग

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share
Zahrili Wine
Zahrili Wine

सीजी भास्कर, 08 मार्च। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भठली उदयभाठा में गुरुवार-शुक्रवार की रात देसी शराब (Zahrili Wine ) के सेवन के बाद दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भठली गांव में गुरुवार शाम को सीता राम सतनामी (65) और रोहित तेंदुलकर (25) शराब (Zahrili Wine) पीने के बाद बेहोश हो गए थे। बताया गया है कि शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा।

सीता राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि शराब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद दोनों की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मृतक रोहित तेंदुलकर, पिता किशनचंद तेंदुलकर, भठली का निवासी था। उसके भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौटा और बाइक लेकर घूमने निकला। 15 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव का एक व्यक्ति राम गोपाल दोनों को देसी शराब देकर चला गया था। शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील (Zahrili Wine )

परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शराब में जहर की पुष्टि हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा और अमोदा गांव में दो साल पहले भी इसी तरह शराब पीने से एक सैनिक सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, बलौदा थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की जान गई थी। पिछले दो वर्षों में जहरीली शराब के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

आखिर शराब (Zahrili Wine ) कहां से आई

मृतक के परिवार वाले और पुलिस अपनी-अपनी ओर से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि शराब का स्रोत क्या था, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। यह जानकारी केवल मृतकों के पास ही थी। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री कौन करता है। इस समय, पुलिस की टीम एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Smart TV Education Bilaspur : स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे जिले के बच्चे – बिलासपुर प्रशासन की अभिनव पहल, 1100 स्कूलों में जनसहयोग से शुरू हुई स्मार्ट क्लास व्यवस्था
Chhattisgarh Cold Wave: प्रदेश में सर्दी का कहर, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, तापमान में और गिरावट के संकेत
Rajnandgaon Water Conservation Award : दिल्ली विज्ञान भवन में दो राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा राजनांदगांव जिले का गौरव
Marine Drive Parking Fee : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क शुरू, वॉकर्स में बढ़ी नाराजगी
स्कूली छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दुर्ग में महिला रक्षा टीम की पहल, छेड़छाड़ कानून और साइबर मामले की दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Minor Student Assault Video : मंदिर के पीछे ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Sakti Minor Student Assault Video

Bhilai PG Murder Case : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह ? आरोपी गिरफ्तार

Bhilai PG Murder Case

Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस

Drunk Health Worker Viral Video

Chhattisgarh Open Pits Safety Order : सरकार सख्त, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए नए आदेश

Chhattisgarh Open Pits Safety Order

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?