CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रईसजादों की स्टंटबाजी और रफ़्तार पर लगाम, 52 लग्जरी वाहनों पर सख्त एक्शन

रईसजादों की स्टंटबाजी और रफ़्तार पर लगाम, 52 लग्जरी वाहनों पर सख्त एक्शन

By Newsdesk Admin 24/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। सड़क पर रफ़्तार के शौकीनों और यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले रईसजादों के खिलाफ दुर्ग यातायात पुलिस ने बीती रात जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा कल शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख संवेदनशील चौक-चौराहों पर विशेष नाकेबंदी की गई, जिसके तहत विशेष रूप से एसयूवी और लग्जरी वाहनों की सघन जांच हुई। इस 6 घंटे के सघन अभियान में कुल 52 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कदम उठाए गए।

आपको बता दें कि ​अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने सिविक सेंटर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, रिसाली मार्केट और जेल तिराहा जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घेराबंदी की थी। कार्यवाही की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शराब पीकर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वाले 16 चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं रफ़्तार का जुनून दिखाने वाले 14 वाहन चालकों पर भी चालानी कार्यवाही की गई।

रसूख की पहचान मानी जाने वाली ब्लैक फिल्म और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी पुलिस का डंडा चला और 6 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई और 12 मॉडिफाइड वाहनों सहित 4 प्रेशर हार्न वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

​दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब के नशे में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रहे।

You Might Also Like

Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़

Campaign against child marriage : सूरजपुर में 4 महीने में 40 केस रोके गए

Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला

Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Codeine syrup smuggling busted :कूरियर नेटवर्क पर कार्रवाई

Newsdesk Admin 24/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़

Fake Hindustan Unilever products busted

Campaign against child marriage : सूरजपुर में 4 महीने में 40 केस रोके गए

Campaign against child marriage

Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला

Wanted Woman Naxalite Surrenders

Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Balrampur police action

बिलासपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 54 सिलेंडर जब्त

सीजी भास्कर 24 अप्रैल बिलासपुर में खाद्य विभाग…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यस्वास्थ्य

Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़

24/04/2026
अजब-गजबअन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्यशिक्षासामाजिक

Campaign against child marriage : सूरजपुर में 4 महीने में 40 केस रोके गए

24/04/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला

24/04/2026
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

24/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?