CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share

बस्तर: तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सुकमा और बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य शहीद जवानों के बलिदान को नमन करना और इन क्षेत्रों में तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाना है। 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू हुई यात्रा पहले दिन बारसूर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची थी। दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद 13 अगस्त को यात्रा सुकमा के लिए रवाना हुई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों बाइकर्स यात्रा में शामिल हैं। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से कुआकोंडा, भूसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए बीजापुर पहुंचेगी।

शहीद जवानों को किया जाएगा नमन

यात्रा के दौरान उन स्थानों पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जहां नक्सली हमलों में सुरक्षाबलों के जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे इलाकों में शहीद स्थलों से मिट्टी भी संग्रहित की जाएगी।

यात्रा के जरिए शहीद जवानों के बलिदान को याद करने के साथ नई पीढ़ी तक उनकी वीरता और संघर्ष की कहानी पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चित रहे इन इलाकों से तिरंगा यात्रा का गुजरना भी खास माना जा रहा है।

14 अगस्त को कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पर फहराया जाएगा तिरंगा

यात्रा का तीसरा और अंतिम दिन 14 अगस्त को होगा। बीजापुर से आगे बढ़ते हुए यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। यहां तिरंगा फहराने के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

कुर्रेगुट्टा पहाड़ी को कभी माओवादियों का प्रभाव वाला इलाका माना जाता था। ऐसे में यहां तिरंगा फहराना यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगा। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के जरिए बस्तर में शांति, राष्ट्रभक्ति और सुरक्षाबलों के बलिदान के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : 13 गायों की मौके पर दर्दनाक मौत, जांच में पहुंची पुलिस
छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड दर्ज
Raipur youth arrested with airgun and knife : राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
Chhattisgarh Bar Council Election : 30 सितंबर को बजेगा चुनावी बिगुल, 23 हजार वकील डालेंगे मत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम…

Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

Dhamtari Bike Accident : स्थानीय स्तर पर इन…

Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले…

ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई
ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

ईडी की छापेमारी (ED Raid Rajnandgaon)  की कार्रवाई…

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : पुलिस का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?