CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर विधानसभा के 1200 लोगों ने विधायक रिकेश सेन के आह्वान पर देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, सभी जरूर यह फिल्म देखें, व्यवस्था में लगे हैं विधायक सेन

वैशाली नगर विधानसभा के 1200 लोगों ने विधायक रिकेश सेन के आह्वान पर देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, सभी जरूर यह फिल्म देखें, व्यवस्था में लगे हैं विधायक सेन

By Newsdesk Admin
25/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में 35 हजार से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए हैं। उनकी आईडी से भाजपा के सदस्य बनने वाले लोगों सहित उन्होंने इच्छुक आमजनों को साबरमती फ़िल्म निःशुल्क दिखाने की आज से शुरुआत की है।

भिलाई के चंद्रा मौर्या छबिगृह में 12 बजे से आज 1200 लोगों ने एक साथ बैठ कर इस फिल्म का आनंद लिया। श्री सेन ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने वाले युवा, महिला, पुरूष व वरिष्ठ नागरिकों से भी यह फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से वैशाली नगर के निवासी सपरिवार यह फिल्म देखेंगे जिसके लिए सिनेमाघर में उन्होंने व्यवस्था करवाई है। लोग अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थित ढंग से सपरिवार इस फिल्म का आनंद लेते हुए गोधरा कांड के वास्तविक सच को जान सकें इसके लिए वो प्रयासरत हैं। लगभग सप्ताह भर सिनेमाघर में फिल्म देखने वैशाली नगर विधानसभा के लोग पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और बीते दिन ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है, जिसे आम लोग देख पाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म वर्ष 2002 में गोधरा ट्रेन त्रासदी कहानी को बयां करती है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। अगर गोधरा कांड की बात की जाए तो ये भारत के इतिहास की वो घटना है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह घटी थी। इस दिन साबरमती एक्सप्रेस अपने टाइम पर 12 बजे गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। 

बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। उस दिन बड़ी संख्या में कार सेवक भी सवार थे। ट्रेन पर अचानक हमला हो जाता है और इसकी चार बोगी को फूंक दिया जाता है, जिसमें 59 लोग जल गए थे और 48 पेसेंजर घायल हो गए थे। इसी घटना के दौरान क्या क्या हुआ था ये सब विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाया गया है।

Relief from the heat at the railway station : 43 डिग्री में शरबत वितरण, प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम
Raigarh Illegal Sand Transport: खनिज अमले की सख्ती, अलग-अलग इलाकों से रेत से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
Supreme Court PSU Decision Fear Verdict : पीएसयू संचालकों द्वारा डरते हुए निर्णय लेना सही नहीं : सुप्रीम कोर्ट
एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा ने दोस्त के साथ भिलाई टाउनशिप में चलाया चाकू, घायल युवक अस्पताल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?