CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 51 तोला सोना और फॉर्च्यूनर कार…फिर भी नेता ने मांगा और दहेज, बहू ने की आत्महत्या, अजित पवार ने लिया बड़ा एक्शन

51 तोला सोना और फॉर्च्यूनर कार…फिर भी नेता ने मांगा और दहेज, बहू ने की आत्महत्या, अजित पवार ने लिया बड़ा एक्शन

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तालुका से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे लगातार महाराष्ट्र में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Contents
  • कमरे में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
  • आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें भेजी गईं
  • शादी में दिए गए थे 51 तोला सोना और एक फॉर्च्यूनर कार

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता राजेंद्र हगावने की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका का नाम वैष्णवी शशांक हगावने (उम्र 23) था. वैष्णवी के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में पति, सास और ससुर के खिलाफ बावधन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

वैष्णवी के पिता आनंद उर्फ अनिल कासपाटे ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अब तक पति, सास और नंनद की गिरफ्तारी हुई है। घर का बड़ा बेटा और ससुर फरार बताए जा रहे हैं।

कमरे में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

वैष्णवी ने 16 मई को शाम 4 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कई घंटे बीत जाने के बाद जब वैष्णवी कमरे से बहार नहीं आई तो पति शशांक ने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो शशांक ने उसे तोड़ दिया।

शंशाक जैसे ही कमरे में पहुंचा, तो उसे वैष्णवी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शंशाक तुरंत वैष्णवी को लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन, डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया था।

आरोप है कि शशांक राजेंद्र हगावने, लता राजेंद्र हगावने, राजेंद्र तुकाराम हगावने, करिश्मा राजेंद्र हगावने और सुशील राजेंद्र हगावने ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

पिता ने शिकायत में कहा कि यही लोग मेरी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। राजेंद्र हगावने, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए राजेंद्र हगावने को पार्टी से निकाल दिया है।

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें भेजी गईं

इस मामले में वैष्णवी के पति शशांक राजेंद्र हगावने, सास लता राजेंद्र हगावने और ननद करिश्मा राजेंद्र हगावने को मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ससुर राजेंद्र तुकाराम हगावने और बड़ा बेटा सुशील राजेंद्र हगावने फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें भेजी गई है। राजेंद्र हगावने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के राज्य कार्यकारी सदस्य थे।

शादी में दिए गए थे 51 तोला सोना और एक फॉर्च्यूनर कार

वैष्णवी के पिता आनंद कासपेते की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वैष्णवी की शादी में 51 तोला सोना, एक फॉर्च्यूनर कार और चांदी के बर्तन दिए गए थे। फिर, शादी के दूसरे दिन से ही शशांक और उसके ससुराल वाले घर के छोटे-छोटे कामों को लेकर उससे झगड़ने लगे। उसके चरित्र की बात करें तो वैष्णवी के ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि वैष्णवी के पति, सास-ससुर, ननद और देवर ने दहेज के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। पोस्टमार्टम में वैष्णवी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. वैष्णवी का एक 10 महीने का बेटा भी है, जिसे आज उसके माता-पिता को सौंपा गया है।

Woman Suicide With Children : महिला ने तीन बच्चों को तालाब में फेंककर की आत्महत्या, सुबह मिली चारों की लाशें
प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी: अगले 2 दिन धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार, 6 दिनों में 22.69 मिमी बारिश दर्ज
पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी तान्या त्यागी, अचानक मौत के बाद उठे सवाल
SIP Calculator : सिर्फ 5,000 रुपये महीना निवेश कर 1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा? यहां देखें पूरा गणित
चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?