CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नई दुल्हन ने नहीं दी दहेज , गुस्से में पति ने मुंह में थूक दिया गुटखा…

नई दुल्हन ने नहीं दी दहेज , गुस्से में पति ने मुंह में थूक दिया गुटखा…

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

गोरखपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति की डिमांड पूरी नहीं की, तो उसने गुटखा चबाकर जबरदस्ती उसके मुंह में थूक दिया।

Contents
  • कैसे हुई शुरुआत – 1 जून को हुई थी शादी
  • चार दिन में खुला प्यार का झूठ – गुटखा थूकने तक की हैवानियत
  • ससुराल वालों ने नहीं दिया साथ, उल्टा लगाए ताने
  • मायके लौटकर दर्ज कराया केस
  • पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

कैसे हुई शुरुआत – 1 जून को हुई थी शादी

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कैथवलिया इलाके में रहने वाले युवक से 1 जून को बहरामपुर की रहने वाली महिला की शादी हुई थी। शादी में महिला के भाई ने 5 लाख रुपये नकद, जेवर और घरेलू सामान दिया था क्योंकि महिला के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद दूल्हे और उसके परिवार की असली मांगें सामने आने लगीं।

चार दिन में खुला प्यार का झूठ – गुटखा थूकने तक की हैवानियत

पीड़िता के अनुसार, शादी के महज चार दिन बाद ही पति ने शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। लगातार दहेज की मांगें की जाने लगीं। जब महिला ने इंकार किया, तो एक दिन गुस्से में आकर पति ने मारपीट के बाद गुटखा चबाया और फिर जबरदस्ती उसका मुंह पकड़कर उसके मुंह में थूक दिया। इससे महिला को उल्टियां होने लगीं और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

ससुराल वालों ने नहीं दिया साथ, उल्टा लगाए ताने

जब पीड़िता ने अपने सास-ससुर से इस बर्ताव की शिकायत की, तो उन्होंने बेटे को सुधारने के बजाय महिला को ही दोष देना शुरू कर दिया। कहा गया कि “इतना दहेज तो कोई नहीं देता, तू क्या राजकुमारी है?” महिला ने बताया कि उसकी स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती गई।

मायके लौटकर दर्ज कराया केस

16 जुलाई को महिला अपने भाई के साथ मायके चली गई और वहां से अपने स्त्रीधन (जेवर, कपड़े, नकदी आदि) की मांग करते हुए थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवाया। FIR में कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, और अप्राकृतिक कृत्य जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

गोरखपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में आरोपी पति और उसके परिवार की गिरफ्तारी हो सकती है।

Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप
CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार
प्रियंका गांधी ने ऐसा किया तो चुप रहीं सोनिया, 2019 में इस सांसद को हिंदी में शपथ लेने पर जमकर लगाई थी डांट
IRCTC भारत गौरव ट्रेन से काशी से गंगासागर तक यात्रा, EMI पर भरें किराया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?