CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत

बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

जगदलपुर: जिले के बकावंड ब्लॉक में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बकावंड के टलनार गांव में शनिवार-रविवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने करीब 50 एकड़ में लगी फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, खेतों में तैयार खड़ी सब्जियां और मक्का की फसल कुछ ही मिनटों में ओलों की मार से बर्बाद हो गई। स्थानीय किसानों ने टमाटर, पत्तागोभी सहित कई मौसमी सब्जियों की खेती की थी और बेहतर पैदावार की उम्मीद में अच्छी-खासी लागत भी लगाई थी। लेकिन मौसम की मार ने उनकी सारी उम्मीदों को झटका दे दिया। खेतों में अब फसल की जगह नुकसान की तस्वीर साफ नजर आ रही है, वहीं मक्का की फसल भी जमीन पर बिछ चुकी है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में फसल बर्बाद होने के बाद अब नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह सबसे बड़ी चिंता बन गई है। उनका कहना है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है।

बता दें कि बस्तर जिले में शनिवार और रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली थी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिसका सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ा है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि फसल नुकसान का सर्वे जल्द कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

ग्वालियर: रील बनाने के लिए महिला ने गैस से भर दिया पूरा कमरा, लाइट ऑन करते ही हो गया विस्फोट… दो झुलसे
पहलगाम हमले के पीड़ितों की फेक लिस्ट जारी करने का आरोप, रायपुर में क्रिश्चियन नेता पर FIR
Kalipith Rajgarh : कूनो का चीता पहुंचा कालीपीठ! बकरी के बच्चे का शिकार कर आराम फरमाता दिखा
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर बड़ी कार्रवाई, 111 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
Domestic Violence Case : पति की प्रताड़ना से टूटी हिम्मत, थाने में आग लगाकर दी जान, पांचवें दिन बुझ गई जिंदगी की लौ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Attacks BJP
Congress Attacks BJP : डॉ. महंत का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 136 सवालों का जवाब नहीं !

Congress Attacks BJP : क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों…

BJP Chhattisgarh Meeting
BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता

BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा एक बड़ी कार्यशाला…

Korba Illegal Timber
Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Korba Illegal Timber : शासकीय या वन भूमि…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?