CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूली बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण: CPR से लेकर सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार सिखाया, NDRF टीम ने दी ट्रेनिंग

स्कूली बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण: CPR से लेकर सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार सिखाया, NDRF टीम ने दी ट्रेनिंग

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल |

गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र में स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। भुवनेश्वर से आई एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन की टीम ने यह प्रशिक्षण आयोजित किया, ताकि आपात स्थिति में छात्र प्रभावी तरीके से मदद कर सकें।

देवभोग और जामगांव हाईस्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज और सामुदायिक जागरूकता शिविर लगाए गए। एनडीआरएफ टीम ने छात्रों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, गला घुटने की स्थिति में बचाव, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के तरीके और सांप के काटने पर तत्काल उपचार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

टीम के सब-इंस्पेक्टर वी.के. मीणा के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर राकेश पोथल, एस.के. साहू और पार्थ साईं ने बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों की बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षण के दौरान डेमो और प्रायोगिक अभ्यास के जरिए छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में काम आने वाले कौशल सिखाए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी गणेश सोनी, नोडल प्राचार्य सुरेश टांडीलय, संकुल समन्वयक सुरेश नारायण शुक्ला, केशरी कश्यप और कस्तूरबा विद्यालय की अधीक्षिका उष्णदेवी वैष्णव का विशेष योगदान रहा।

पांचों ब्लॉकों में होंगे आयोजन

टीम लीडर वी.के. मीणा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक बनाना, उनकी सहनशीलता बढ़ाना और आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवहारिक कौशल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तक जिले के विभिन्न संवेदनशील और नदी तटीय क्षेत्रों—कोपरा, सुरसाबांधा, मालगांव, सरकड़ा, सारागांव, जाडापदर और कुल्हाड़ीघाट में भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य
Mungeli News : करंट से मौत पर कलेक्टर सख्त, डॉक्टर की गैरहाजिरी पर सीएमएचओ-बीएमओ को नोटिस
शादी नहीं होने पर भी साथ रह सकता है अलग-अलग धर्म मानने वाला एडल्ट कपल- हाई कोर्ट
Chhattisgarh Eco Tourism : छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ भोरमदेव में बढ़ेगा रोमांच, जल्द शुरू होगी जंगल सफारी
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?