CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Action taken against warehouse operator : कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Action taken against warehouse operator : कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल I अंबिकापुर के राम मंदिर के सामने स्थित एक गली में संचालित मुकेश प्लास्टिक व पटाखा दुकान में हुई भीषण आगजनी के मामले में कांग्रेस ने गोदाम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। (Action taken against warehouse operator)

Contents
  • FIR और गिरफ्तारी की मांग : Action taken against warehouse operator
  • मंत्री के बयान पर आपत्ति
  • दमकल व्यवस्था मजबूत करने की मांग
  • आग से कई घर प्रभावित : Action taken against warehouse operator
  • आग लगने की वजह और जांच

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि संकरी गली में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे आसपास के लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित इस दुकान में भीषण आग लग गई थी।

संकरी गली में स्थित इस परिसर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जैसे प्लास्टिक और पटाखों का भंडारण किया गया था। आग लगने के कारण न केवल पूरा गोदाम नष्ट हो गया, बल्कि आसपास के कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी गंभीर क्षति पहुंची।

FIR और गिरफ्तारी की मांग : Action taken against warehouse operator

कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि मामले में तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर संचालकों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही शहर में मौजूद ऐसे अन्य खतरनाक गोदामों की पहचान कर उन्हें आबादी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की बात कही गई है।

कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि विशेषज्ञ टीम बनाकर नुकसान का आकलन किया जाए और तय समय सीमा में प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाए।

मंत्री के बयान पर आपत्ति

मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री एक दोषी व्यवसायी के पक्ष में नजर आ रहे हैं, जो उचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि मंत्री ने घटना के बाद कहा था कि यदि गोदाम में पटाखे होते तो पूरा इलाका प्रभावित हो सकता था।

दमकल व्यवस्था मजबूत करने की मांग

कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी मांग रखी है कि शहर की बढ़ती आबादी और संकरी गलियों को देखते हुए दमकल विभाग को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। (Action taken against warehouse operator)

ज्ञापन सौंपने के दौरान बीसीसी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, विनीत जायसवाल, जमील खान, आशीष वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, अमित सिंह, दिनेश शर्मा और परवेज आलम गांधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आग से कई घर प्रभावित : Action taken against warehouse operator

इस भीषण आगजनी में प्रमोद पांडेय, प्रताप पांडेय, प्रफुल्ल पांडेय, उमैद दराज अली और हैदर शब्बीर समेत पांच घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के 48 घंटे बाद भी गोदाम के अंदर आग सुलगती रही, वहीं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग लगने की वजह और जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लिफ्ट में गैस वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी, जिसके बाद सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने विशेष टीम गठित की है, वहीं नगर निगम ने भी पार्षदों की टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। (Action taken against warehouse operator)

DGP Conference Naya Raipur : नवा रायपुर में तीन दिन तक सुरक्षा मंथन, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम पहुंची
Chhattisgarh Train Cancelled: डोंगरगढ़ सेक्शन के काम से बिगड़ा रेल शेड्यूल, 26–29 दिसंबर तक 21 गाड़ियां रद्द
Shivraj Singh Chouhan Farmers : किसानों के लिए खुशखबरी…ट्रैक्टर खरीदने पर 65 हजार की सीधी बचत…कृषि मंत्री शिवराज ने बताए GST कटौती के फायदे…
Sexual Harassment Case : संगीतकार सचिन संघवी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
TS Singh Deo Statement on Congress State President : बोले- प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला हाईकमान करेगा, बजट पर भी साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : पुलिस आरोपी से पूछताछ…

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?