CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आधी रात इस पॉश कालोनी के एक घर में छापा, अंदर घुसते ही सन्न रह गई पुलिस, 3 युवक 1 महिला गिरफ्तार, एक बोला – “मुझे जानते नहीं हो, देख लूंगा”

आधी रात इस पॉश कालोनी के एक घर में छापा, अंदर घुसते ही सन्न रह गई पुलिस, 3 युवक 1 महिला गिरफ्तार, एक बोला – “मुझे जानते नहीं हो, देख लूंगा”

By Newsdesk Admin
10/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। पुलिस ने एक घर से तीन युवकों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये सभी आपत्तिजनक हालत में थे और इस घर के भीतर लंबे समय से सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की। मध्यप्रदेश के सिवनी से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से पुलिस ने 1 महिला साथ में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। सिवनी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के पॉश इलाके आर्चीपुरम में एक किराए के मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर चुपचाप पुलिस आधी रात छापा मारने पहुंची। जैसे ही पुलिस घर के अंदर घुसी तो कमरे का नजारा देख सन्न रह गई।

आपको बता दें कि पुलिस के सामने कमरे में 1 युवती और 3 युवक मौजूद थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो एक युवक बोला जानते हो मुझे मैं पत्रकार हूं हालांकि पुलिस ने तीनों लड़कों और साथ में मौजूद लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पश्चिम बंगाल की है। बताया जा रहा है कि महिला पहले महाराष्ट्र में देह व्यापार का काम करती थी। पकड़े गए अन्य लोगों में दो युवक सिवनी के हैं जिनका नाम मोहित यादव और प्रियांक तिवारी है। इनके साथ में एक अन्य पुरुष मौजूद था जिसे भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी मोहित यादव खुद को पत्रकार बता रहा है। इतना ही नहीं युवक को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने पत्रकार होने की धौंस भी जमाई। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार समेत करीब 8 लाख रुपयों और मोबाइल फोन के साथ प्रेस कार्ड और अन्य सामान भी जब्त किया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सेक्स रैकेट का तार महाराष्ट्र से जुड़े होने की बात सामने आई है।

सीएसपी सिवनी पूजा पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्रकारिता की आड़ में शख्स देह व्यापार का काम कर रहा है। इस सूचना के मिलते ही कोतवाली और महिला थाने की संयुक्त टीम ने देर रात घटना स्थल पर दबिश दी। दबिश में वहां पर तीन आरोपी मौके पर मिले जिनके साथ में एक महिला भी मौजूद थी। उसमें से एक आरोपी मोहित यादव खुद को पत्रकार बता रहा था। जांच में मोहित यादव के बारे में डिटेल जुटाई जा रही है। मोहित यादव दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला से देह व्यापार का काम करवा रहा था। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

CG News : पत्नी से छुटकारा पाने इस तरह पत्नी का कर दिया मर्डर, पुलिस ने कड़ाई की तो उगल दी सच्चाई, आरोपी पति गिरफ्तार
कोंडागांव में सिविल कोर्ट निर्माण पर भड़का ‘Student Protest Issue’, जिला न्यायालय ने प्रशासन से 1 दिसंबर तक मांगा विस्तृत जवाब
दहेज के लिए विवाहिता से 1 लाख की डिमांड:रायगढ़ में पति-सास और जेठ ने पीटा, फिर घर से निकाला
Bihar Polls 2025: किशनगंज सीट पर BJP का नहीं खुला खाता, स्वीटी सिंह पर लगातार पांचवीं बार दांव
वैशाली नगर विधानसभा के 1200 लोगों ने विधायक रिकेश सेन के आह्वान पर देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, सभी जरूर यह फिल्म देखें, व्यवस्था में लगे हैं विधायक सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?