CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर 4 मई I उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश के कारण लू के थपेड़ों से राहत मिली है। बादलों की वजह से राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं रुक गई हैं, जिससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। (News of relief from heat wave)

Contents
  • 30 अप्रैल से बदला मौसम : News of relief from heat wave
  • पहले सप्ताह में लू और गर्मी से राहत
  • गर्म हवाओं पर ब्रेक, तापमान स्थिर
  • आने वाले दिनों में बढ़ सकती है गर्मी

रविवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के चलते मई के पहले सप्ताह में लू से राहत बनी रहेगी।

30 अप्रैल से बदला मौसम : News of relief from heat wave

उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के साथ सक्रिय सिस्टम के कारण 30 अप्रैल से ही बादल छाए हुए हैं। पिछले पांच दिनों में कई इलाकों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। सोमवार को भी पूरे संभाग में बादल छाए रहने के साथ तेज आंधी और बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में गाज गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

पहले सप्ताह में लू और गर्मी से राहत

बादल और बारिश के असर से मई के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलने की संभावना है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अंबिकापुर का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जिससे लोग परेशान हो गए थे।

गर्म हवाओं पर ब्रेक, तापमान स्थिर

बादल छाए रहने के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं पर रोक लगी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लू का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और यह करीब 40 डिग्री तक रह सकता है। (News of relief from heat wave)

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है गर्मी

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ठ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से फिलहाल राहत बनी हुई है, लेकिन चार दिनों बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Soumya Chourasia Case Update : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित अधिकारी की याचिका पर छत्तीसगढ़ सरकार व जांच एजेंसी से मांगा जवाब
Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर
38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी
CBI in action : एपी त्रिपाठी और मंजूला के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह
Drug Smuggling Arrest : पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?