CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Cyber Fraud : भिलाई में डिजिटल डकैती, फेसबुक लिंक से रिटायर्ड बीएसपी कर्मी को फंसाया, 45 लाख रुपये पार

Bhilai Cyber Fraud : भिलाई में डिजिटल डकैती, फेसबुक लिंक से रिटायर्ड बीएसपी कर्मी को फंसाया, 45 लाख रुपये पार

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share
Bhilai Cyber Fraud
Bhilai Cyber Fraud

सीजी भास्कर, 04 मई : छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर में साइबर ठगों (Bhilai Cyber Fraud) ने एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी की जीवन भर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने आमदी नगर हुडको निवासी जयंत बागची (61 वर्ष) से कुल 45 लाख 18 हजार 998 रुपये ठग लिए। भिलाई नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • कैसे बुना गया ठगी का जाल
  • टैक्स और निकासी के नाम पर वसूले लाखों

कैसे बुना गया ठगी का जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 10 मार्च को शुरू हुआ जब जयंत बागची फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें देश की वित्तमंत्री के नाम से निवेश संबंधी एक विज्ञापन दिखा। इस विज्ञापन से प्रभावित होकर उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया और अपना रजिस्ट्रेशन कराया। शुरुआत में उनसे पंजीयन शुल्क के नाम पर 18 हजार 998 रुपये जमा कराए गए।

इसके बाद शातिर ठगों (Bhilai Cyber Fraud) ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग नेटवर्क का हिस्सा बताया। उन्होंने दावा किया कि उनका व्यापार अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फैला हुआ है। इस बड़े नेटवर्क और भारी रिटर्न के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में किस्तों में रकम जमा करना शुरू कर दिया।

टैक्स और निकासी के नाम पर वसूले लाखों

ठगों (Bhilai Cyber Fraud) ने जयंत बागची के फर्जी ट्रेडिंग खाते में भारी मुनाफा दिखाया और उन्हें करीब 2.70 लाख अमेरिकी डॉलर की निकासी का लालच दिया। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो ठगों ने ‘क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन’ और टैक्स जमा करने के नाम पर पहले 34 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी जब ठगों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने 12 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाना शुरू किया। लगातार पैसों की मांग होने पर जयंत बागची को ठगी का अहसास हुआ।

धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और बैंक को सूचित किया। भिलाई नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

दुर्ग रीजन के CBSE स्कूलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की हुई समीक्षा, रीजनल अफसर ने सभी प्रिंसिपल्स से की मुलाकात
Untold Story : स्टेट बैंक में रूपये जमा कराने पहुंचे शख्स ने ऐसी भरी पर्ची…..कि लोग नहीं रोक पाए हंसी, पढ़िए आप भी हंसी के साथ पर्ची के पीछे छिपा “अनकहा दर्द”
सुपेला भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने सुनी मोदीजी के मन की बात, विधायक रिकेश सेन भी रहे मौजूद
Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”
नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?