CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL ticket black marketing on the rise : 3 हजार का टिकट 6 हजार में बिक रहा

IPL ticket black marketing on the rise : 3 हजार का टिकट 6 हजार में बिक रहा

By Newsdesk Admin
07/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 मई । रायपुर में आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहीद वीरनारायण क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट ऑनलाइन आते ही खत्म हो गए, जिसके बाद अब टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। ब्लैक मार्केट में 3 हजार रुपए का टिकट दोगुनी कीमत तक में बेचा जा रहा है। (IPL ticket black marketing on the rise)

Contents
  • ऑनलाइन टिकट खत्म, एजेंट सक्रिय : IPL ticket black marketing on the rise
  • क्रिकेट फैंस में नाराजगी
  • पुलिस ने कार्रवाई के दिए संकेत

10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। मैचों की बढ़ती दीवानगी के बीच टिकटों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।

ऑनलाइन टिकट खत्म, एजेंट सक्रिय : IPL ticket black marketing on the rise

ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद अधिकांश टिकट ‘सोल्ड आउट’ हो गए। इसके बाद शहर में सक्रिय एजेंट टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचते नजर आए। जांच के दौरान एजेंटों ने अपर स्टैंड का टिकट 6 हजार, लोअर स्टैंड का टिकट 7 हजार और डगआउट टिकट 16 हजार रुपए तक में देने का दावा किया।

एजेंटों का कहना है कि टिकट कन्फर्म मिल जाएगा और स्टेडियम में प्रवेश में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इससे साफ है कि टिकटों की कालाबाजारी संगठित तरीके से की जा रही है।

क्रिकेट फैंस में नाराजगी

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि लगातार कोशिश के बावजूद उन्हें ऑनलाइन टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। बाद में वही टिकट एजेंटों के पास कई गुना ज्यादा कीमत में उपलब्ध हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी महंगी टिकट खरीदना आम दर्शकों के लिए संभव नहीं है।

शहरवासियों ने मांग की है कि टिकट बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि असली क्रिकेट फैंस भी स्टेडियम में मैच का आनंद ले सकें। IPL ticket black marketing on the rise

पुलिस ने कार्रवाई के दिए संकेत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि यदि ब्लैक में टिकट बेचने की सूचना मिलती है तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक आईपीएल टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही बेचे जा रहे हैं।

Bemetara Girls Bicycle Scheme : छात्राओं को मिली खराब साइकिलें, DEO बोले- हैंडओवर क्यों ली?
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पत्नी ने धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट काट डाला
CG High Court का बड़ा फैसला: औद्योगिक भांग की खेती पर रिसर्च की अनुमति मांगने वाली पुनर्विचार याचिका खारिज
Vaishali Nagar major gift : विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 5.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
Bilaspur Northern Bypass : बिलासपुर में 4 लेन बाइपास के लिए 644 खसरों पर रोक, जमीन की खरीद-बिक्री और विभाजन पर पाबंदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?