CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sakhi One Stop Centre in Bhilai : भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” 9 मई से होगा शुरू

Sakhi One Stop Centre in Bhilai : भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” 9 मई से होगा शुरू

By Newsdesk Admin 07/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 मई । महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सम्मान के लिए वैशाली नगर में नई पहल, विधायक रिकेश सेन करेंगे उद्घाटनI वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” प्रारंभ होने जा रहा है। (Sakhi One Stop Centre in Bhilai )

Contents
सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिलेगी तत्काल सहायता : Sakhi One Stop Centre in Bhilaiउद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित

यह सेंटर फरीद नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन 9 मई को सुबह 11:30 बजे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा किया जाएगा।

सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिलेगी तत्काल सहायता : Sakhi One Stop Centre in Bhilai

यह सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं अन्य महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं को यहां तत्काल सहायता मिल सकेगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि “वैशाली नगर विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सखी वन स्टॉप सेंटर के शुरू होने से बहनों और बेटियों को संकट की घड़ी में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही स्थान पर हर जरूरी सहायता उपलब्ध होगी। यह केंद्र महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। हमारी कोशिश है कि वैशाली नगर विधानसभा महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त क्षेत्र के रूप में पहचान बनाए।”

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित

उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मबल देने के साथ-साथ समाज में बेटियों और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। Sakhi One Stop Centre in Bhilai

जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जामुलकर ने बताया कि “सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहायता का एक समर्पित मंच होगा। यहां पीड़ित महिलाओं को पुलिस समन्वय, मेडिकल सुविधा, काउंसलिंग, विधिक सहायता तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी आश्रय भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 से भी सेंटर को जोड़ा गया है, ताकि संकट की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।”

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है और महिलाओं की गोपनीयता एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सेंटर का उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है।

You Might Also Like

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released : 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 07/05/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 7 मई । रायपुर के रावाभाठा…

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released : 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader's PA's…

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ganja worth Rs 1.14 crore seized

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released : 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे

07/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

07/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?